ब्रेकिंग न्यूज़

आईएएस अधिकारी कोमल पूनिया के निर्देशन में ग्राम पंचायत जैनपुर नागर में तहसील कर्मियों द्वारा भूमि विवादों का निस्तारण करने हेतु आधुनिक

जसवंत नगर। आईएएस अधिकारी कोमल पूनिया के निर्देशन में ग्राम पंचायत जैनपुर नागर में तहसील कर्मियों द्वारा भूमि विवादों का निस्तारण करने हेतु आधुनिक तकनीक के माध्यम से जी एन एस एस रोवर के द्वारा भूमि का सीमांकन एवं पैमाइश की गई।

       विवरण के अनुसार ग्राम जैनपुर नागर में गाटा संख्या 211,  215 की धारा 24 के अंतर्गत पैमाइश की गई। इस दौरान आईएएस अधिकारी कोमल पूनिया, तहसीलदार अभिजीत गौरव, कानूनगो राजेश यादव भी उपस्थित रहे। लेखपाल मनीष दुबे एवं शमशेर बहादुर सिंह ने रोवर के द्वारा भूमि की पैमाइश की गई। 

         बाद में कानूनगो राजेश यादव ने बताया कि उच्च अधिकारियों के निर्देश पर तहसील क्षेत्र में विशेष अभियान चलाकर उत्तर प्रदेश राजस्व संहिता 2006 की धारा 24 से संबंधित प्रचलित वादों का निस्तारण करने हेतु जी एन एस एस रोवर  के द्वारा भूमि का सीमांकन एवं पैमाइश कराई जा रही है। क्षेत्र के ग्राम जसोहन में 4, बहोरीपुर में एक, धरवार  में एक मामले की भूमि की पैमाइश कराई जा चुकी है। इस आधुनिक तकनीक से होने वाले सीमांकन में बहुत सटीक पैमाइश  होती है तथा ग्रामीण इस पर ज्यादा विश्वास कर रहे हैं।

Lalman Batham
Lalman Batham
Mandal Bureau Chief

Uttar Pradesh

Jarnlist

सभी पोस्ट देखें

अपनी राय व्यक्त करें (कमेंट्स)

पाठकों की प्रतिक्रियाएं

अभी तक कोई टिप्पणी नहीं है। अपनी राय साझा करें!

📆 महीने के अनुसार संग्रह