ब्रेकिंग न्यूज़

होमगार्ड परीक्षा देने गया युवक शिकोहाबाद स्टेशन के पास मृत मिला

होमगार्ड परीक्षा देने गया युवक शिकोहाबाद स्टेशन के पास मृत मिला

होमगार्ड परीक्षा देने गया युवक शिकोहाबाद स्टेशन के पास मृत मिला

प्रदीप सिंह चौहान 

      जसवंतनगर/इटावा। लुधपुरा मोहल्ले के 28 वर्षीय युवक शुभम की शिकोहाबाद रेलवे स्टेशन के पास संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना से नगर में शोक की लहर दौड़ गई है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

               बताते हैं कि शुभम पुत्र राकेश कुमार होमगार्ड की परीक्षा देने के लिए दो दिन पहले आगरा जा रहा था, ताकि समय से परीक्षा केंद्र पर पहुंच सके। बताया जाता है कि वह अपनी मां प्रेमलता के साथ पिछले लगभग दो दशकों से अपनी ननिहाल मोहल्ला लुधपुरा में रह रहा था। परिजनों एवं सूत्रों के अनुसार शुभम के पिता राकेश कुमार जो उत्तर प्रदेश पुलिस में कार्यरत बताए जाते हैं, लंबे समय से परिवार से अलग रह रहे थे। ऐसे में उसकी मां प्रेमलता ने मायके पक्ष के सहयोग से अपने चार बच्चों, नीरज कुमार, रागिनी, कामिनी तथा शुभम का पालन-पोषण किया।

             सूत्रों के मुताबिक शुभम होमगार्ड भर्ती परीक्षा देने के लिए रवाना हुआ था, लेकिन शिकोहाबाद रेलवे स्टेशन और ट्रैक के बीच उसका शव मिलने से सनसनी फैल गई। प्रथम दृष्टया आशंका जताई जा रही है कि किसी कारणवश ट्रेन से उतरते समय उसका पैर फिसल गया और वह ट्रेन व प्लेटफॉर्म के बीच आ गया, जिससे उसकी मौत हो गई।

            घटना की सूचना पर शिकोहाबाद थाना पुलिस ने परिजनों को अवगत कराया। मौके पर पहुंचे परिजनों ने शव की शिनाख्त शुभम के रूप में की। फिरोजाबाद में पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव को उसके पैतृक निवास लुधपुरा लाया गया, जहां अंतिम दर्शन के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। नगर में शोक का माहौल है। 

Pradeep Singh chauhan draggable=
Pradeep Singh chauhan
District Bureau Chief

Etawah, Uttar Pradesh

Jarnilist

सभी पोस्ट देखें

अपनी राय व्यक्त करें (कमेंट्स)

पाठकों की प्रतिक्रियाएं

अभी तक कोई टिप्पणी नहीं है। अपनी राय साझा करें!


जिला समाचार

📆 महीने के अनुसार संग्रह