महिला टी20 विश्व कप 2026: भारत ने बनाई मजबूत तैयारी, दक्षिण अफ्रीका और इंग्लैंड दौरे होंगे अहम
महिला टी20 विश्व कप 2026: भारत ने बनाई मजबूत तैयारी, दक्षिण अफ्रीका और इंग्लैंड दौरे होंगे अहम
नई दिल्ली। आईसीसी महिला टी20 विश्व कप 2026 में अब केवल दो महीने बाकी हैं जिसके लिए भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने अपनी तैयारियां तेज़ कर दी है। भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर की अगुवाई में टीम आगामी विदेशी दौरों पर लगातार मुकाबले खेलेगी, जिससे टूर्नामेंट से पहले खिलाड़ियों को कड़ी प्रतिस्पर्धा का अनुभव मिलेगा। भारत का पहला दौरा दक्षिण अफ्रीका का होगा, जहां टीम 17 से 27 अप्रैल तक पांच टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलेगी। इसके बाद इंग्लैंड में 28 मई से 2 जून तक तीन टी20 मुकाबले होंगे। इन मैचों को विश्व कप की तैयारी के लिहाज से बेहद अहम माना जा रहा है। हरमनप्रीत कौर ने एक फिटनेस इवेंट में कहा, “हम चाहते हैं कि लगातार क्रिकेट खेलते रहें। व्यस्त कार्यक्रम हमारे लिए अच्छा है, इससे हम बेहतर खिलाड़ी बनेंगे और अपनी गलतियों से सीख पाएंगे।” उन्होंने यह उम्मीद जताई कि इन मुकाबलों से टीम को विश्व कप में एक कदम आगे बढ़ने में मदद मिलेगी। जिससे टूर्नामेंट में अच्छा टीम अच्छा प्रदर्शन कर सके
भारत का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 2020 में आया था, जब टीम ऑस्ट्रेलिया में फाइनल तक पहुँची थी, लेकिन खिताब से चूक गई। उसके बाद पिछले साल 2025 में भारत ने घरेलू मैदान पर आईसीसी महिला क्रिकेट विश्व कप जीतकर इतिहास रचा था। हरमनप्रीत ने कहा कि टीम इस बार भी उसी सफलता को दोहराने के लिए प्रतिबद्ध है।
भारत का अभियान 14 जून को पाकिस्तान के खिलाफ शुरू होगा। भारत और पाकिस्तान ग्रुप ए में हैं, जिसमें ऑस्ट्रेलिया, बांग्लादेश, दक्षिण अफ्रीका और नीदरलैंड भी शामिल हैं।
महिला टी20 विश्व कप 2026 से पहले भारत को दक्षिण अफ्रीका और इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज़ टीम को मजबूत बनाएगी और खिलाड़ियों को बड़े टूर्नामेंट से पहले लय में आने का अवसर देगी। हरमनप्रीत कौर का मानना है कि लगातार मैच खेलना ही भारत को खिताब की ओर ले जा सकता है।
अपनी राय व्यक्त करें (कमेंट्स)
पाठकों की प्रतिक्रियाएं
अभी तक कोई टिप्पणी नहीं है। अपनी राय साझा करें!