ब्रेकिंग न्यूज़

ईरान युद्ध पर ट्रंप का बड़ा बयान: समझौते से इनकार, दुश्मनों के संभावित नेताओं को खत्म करने का संकेत

ईरान युद्ध पर ट्रंप का बड़ा बयान: समझौते से इनकार, दुश्मनों के संभावित नेताओं को खत्म करने का संकेत

ईरान युद्ध पर ट्रंप का बड़ा बयान: समझौते से इनकार, दुश्मनों के संभावित नेताओं को खत्म करने का संकेत

ईरान और अमेरिका के बीच जारी तनाव के बीच अमेरिका के राष्ट्रपति Donald Trump ने ईरान युद्ध को लेकर कड़ा रुख अपनाया है। उन्होंने साफ कहा है कि वह इस युद्ध को खत्म करने के लिए किसी तरह के समझौते या बातचीत के पक्ष में नहीं हैं। अपने बयान में ट्रंप ने संकेत दिया कि ईरान की सैन्य ताकत को पूरी तरह खत्म करने के लिए कड़े कदम उठाए जा सकते हैं। उन्होंने यह भी संकेत दिए कि जरुरत पडने पर ईरान के बड़े नेताओ को भी निशाना बनाया जा सकता है, जिससे भविष्य में किसी तरह का खतरा पैदा न हो।   

युद्ध का बढ़ता दायरा :

अमेरिका और इज़राइल की सैन्य कार्रवाई के बाद ईरान ने भी अपने जवाबी हमले तेज कर दिए हैं। विभिन्न रिपोर्टों के अनुसार ईरान की ओर से कई इलाकों में मिसाइल हमले और सैन्य गतिविधियों में तेजी देखी गई है। इन हमलों के कारण क्षेत्र में लगातार तनाव की स्थिति बनी हुई है जिससे  हालात पहले से ज्यादा गंभीर होते जा रहे हैं। वहीं दूसरी ओर इस संघर्ष का असर पूरे मध्य-पूर्व क्षेत्र में दिखाई देने लगा है। कई देशों ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है!  विशेषज्ञों का मानना है कि यदि यह टकराव इसी तरह बढ़ता रहा तो इसका प्रभाव वैश्विक राजनीति, अर्थव्यवस्था  और बाजारों पर भी पड़ सकता है।

भारी नुकसान और वैश्विक असर :
ईरान-अमेरिका और इज़राइल के बीच बढ़ते संघर्ष के कारण कई इलाकों में भारी नुकसान  दिखाई दे  है साथ ही  विभिन्न अंतरराष्ट्रीय रिपोर्टों के अनुसार हवाई हमलों और मिसाइल हमलों से कई सैन्य ठिकानों के साथ-साथ नागरिक क्षेत्रों को भी नुकसान पहुंचा है। कई शहरों में लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है, बड़ी संख्या में परिवार अपने घर छोड़कर अस्थायी शरण स्थलों की ओर पलायन कर रहे हैं।

इस युद्ध का असर केवल युद्ध क्षेत्र तक सीमित नहीं है बल्कि इसका प्रभाव पूरी दुनिया पर दिखाई देने लगा है। मध्य-पूर्व तेल उत्पादन का प्रमुख केंद्र है, इसलिए तनाव बढ़ने के साथ ही अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में तेजी देखने को मिल रही है। तेल की कीमतों में वृद्धि से कई देशों में ईंधन और परिवहन की लागत बढ़ने की आशंका जताई जा रही है। वहीं दूसरी ओर वैश्विक अर्थव्यवस्था पर भी इसका दबाव बढ़ सकता है। विशेषज्ञों का मानना है कि यदि यह संघर्ष लंबे समय तक जारी रहा तो अंतरराष्ट्रीय व्यापार, ऊर्जा आपूर्ति और वित्तीय बाजारों पर इसका असर पड़ेगा । इसी वजह से कई देशों और अंतरराष्ट्रीय संगठनों ने दोनों पक्षों से तनाव कम करने और कूटनीतिक समाधान खोजने की अपील की है।

अंतरराष्ट्रीय चिंता
दुनिया के कई देशों ने इस स्थिति पर चिंता जताई है और तनाव कम करने की अपील की है। विशेषज्ञों का मानना है कि अगर यह संघर्ष लंबा चलता है तो इसका असर वैश्विक राजनीति और अर्थव्यवस्था दोनों पर पड़ेगा।

दैनिक धमाका पत्रिका ब्यूरो  draggable=
दैनिक धमाका पत्रिका ब्यूरो
NA

Central Delhi, Delhi

दैनिक धमाका पत्रिका ब्यूरो दैनिक धमाका पत्रिका की आधिकारिक संपादकीय टीम है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य जिम्मेदार पत्रकारिता, पारदर्शिता और सत्यपरक रिपोर्टिंग के माध्यम से जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाना है।

सभी पोस्ट देखें

अपनी राय व्यक्त करें (कमेंट्स)

पाठकों की प्रतिक्रियाएं

अभी तक कोई टिप्पणी नहीं है। अपनी राय साझा करें!


📆 महीने के अनुसार संग्रह