कुशीनगर : टेम्पो में लदी 559 पाउच शराब! पुलिस ने पाँच तस्करों को दबोचा, दो महिलाएँ भी गिरफ्तार
कुशीनगर : टेम्पो में लदी 559 पाउच शराब! पुलिस ने पाँच तस्करों को दबोचा, दो महिलाएँ भी गिरफ्तार
कुशीनगर। थाना तुर्कपट्टी पुलिस ने अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत सोमवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए पाँच शराब तस्करों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 469 पाउच अंग्रेजी शराब और 90 पाउच देसी शराब सहित परिवहन में प्रयुक्त एक टेम्पो बरामद किया है। गिरफ्तार अभियुक्तों में दो महिलाएँ भी शामिल हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, थाना तुर्कपट्टी पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक टेम्पो से बड़ी मात्रा में अवैध शराब की खेप ले जाई जा रही है। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए थानाध्यक्ष आलोक कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने घेराबंदी कर टेम्पो को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान गाड़ी से भारी मात्रा में शराब बरामद हुई।
पुलिस ने बताया कि टेम्पो (यूपी 57 एटी 9989) से 469 पाउच '8 पीएम' टेट्रा पैक अंग्रेजी शराब और 90 पाउच 'बंटी बबली' टेट्रा पैक अवैध देसी शराब जब्त की गई है। पकड़े गए अभियुक्तों में नरेन्द्र प्रसाद पुत्र रामलखन प्रसाद (निवासी सुकुल भठही खुर्द, चौराखास, कुशीनगर), मुखरल पंडित पुत्र स्व. डोमा पंडित (निवासी बेदू टोला, थाना थावे, गोपालगंज, बिहार), सनी ठाकुर पुत्र शर्मा ठाकुर (निवासी गोपालपुर, थाना दरौली, सिवान, बिहार) तथा दो महिलाएँ शामिल हैं। महिला आरोपियों के नाम फिलहाल पुलिस ने सार्वजनिक नहीं किए हैं।
गिरफ्तार अभियुक्तों में दो लोग बिहार के गोपालगंज और सिवान जिले के निवासी हैं, जो इस बात का संकेत है कि अवैध शराब का जाल सिर्फ स्थानीय स्तर पर नहीं, बल्कि अंतर्राज्यीय तस्करी से जुड़ा है। पुलिस अब इस नेटवर्क के अन्य सदस्यों की तलाश कर रही है।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष आलोक कुमार, चौकी प्रभारी मथुरिया उपनिरीक्षक चन्दन प्रजापति, कांस्टेबल शिव प्रकाश, कांस्टेबल सुरेन्द्र यादव, महिला कांस्टेबल बबिता गुप्ता और महिला कांस्टेबल सुभाषिनी शाह शामिल रहीं। सभी अभियुक्तों के विरुद्ध थाना तुर्कपट्टी में मु0अ0सं0 115/2026, धारा 60/72 आबकारी अधिनियम के तहत मामला पंजीकृत कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस का कहना है कि अवैध शराब के कारोबार पर लगाम लगाने के लिए लगातार दबिश जारी रहेगी और तस्करों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।
जिला समाचार
-
-
-
-
-
-
-
ख़त्म-ए-कुरआन की मुकम्मल होने पर दुआ, क्षेत्र में खुशी का माहौलMar 17, 2026 133
अपनी राय व्यक्त करें (कमेंट्स)
पाठकों की प्रतिक्रियाएं
अभी तक कोई टिप्पणी नहीं है। अपनी राय साझा करें!