ब्रेकिंग न्यूज़

दहेज हत्या मामले में बड़ी कार्रवाई, 24 घंटे के भीतर पति समेत तीन आरोपी गिरफ्तार

दहेज हत्या मामले में बड़ी कार्रवाई, 24 घंटे के भीतर पति समेत तीन आरोपी गिरफ्तार

दहेज हत्या मामले में बड़ी कार्रवाई, 24 घंटे के भीतर पति समेत तीन आरोपी गिरफ्तार


फतेहपुर। जिले की बकेवर पुलिस ने दहेज हत्या के एक गंभीर मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए नामजद तीन आरोपियों को घटना के 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों में मृतका का पति, ससुर और सास शामिल हैं। पुलिस ने सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है।

पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक के निर्देशन में अपराधियों एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना बकेवर पुलिस को यह सफलता मिली। पुलिस के अनुसार थाना बकेवर में दर्ज मुकदमा संख्या 75/2026, धारा 80(2), 85 बीएनएस एवं 3/4 दहेज प्रतिषेध अधिनियम के तहत नामजद आरोपियों की तलाश की जा रही थी।

जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी राहुल यादव (24 वर्ष), हंसराज यादव (55 वर्ष) तथा लक्ष्मी देवी (52 वर्ष) निवासी ग्राम कंशमीरीपुर थाना बकेवर को गिरफ्तार कर लिया। तीनों पर दहेज उत्पीड़न एवं दहेज हत्या से संबंधित आरोप लगाए गए हैं।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार मामले की गंभीरता को देखते हुए विशेष टीम गठित की गई थी। टीम ने लगातार दबिश देकर आरोपियों को गिरफ्तार किया और आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करते हुए न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया।

गिरफ्तारी की कार्रवाई में उपनिरीक्षक रमेश कुमार राय, उपनिरीक्षक सुनील कुमार एवं हेड कांस्टेबल अजय कुमार आर्या की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस का कहना है कि मामले की विवेचना निष्पक्ष ढंग से की जा रही है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई जारी रहेगी।

दहेज हत्या जैसे संवेदनशील मामलों में पुलिस की त्वरित कार्रवाई को लेकर क्षेत्र में चर्चा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी से पीड़ित परिवार को न्याय की उम्मीद जगी है।

Rahul kumar draggable=
Rahul kumar
State Bureau Chief

Fatehpur, Uttar Pradesh

State Admin Module - 1

सभी पोस्ट देखें

अपनी राय व्यक्त करें (कमेंट्स)

पाठकों की प्रतिक्रियाएं

अभी तक कोई टिप्पणी नहीं है। अपनी राय साझा करें!


📆 महीने के अनुसार संग्रह

×