ब्रेकिंग न्यूज़

ख़त्म-ए-कुरआन की मुकम्मल होने पर दुआ, क्षेत्र में खुशी का माहौल

ख़त्म-ए-कुरआन की मुकम्मल होने पर दुआ, क्षेत्र में खुशी का माहौल

ख़त्म-ए-कुरआन की मुकम्मल होने पर दुआ, क्षेत्र में खुशी का माहौल

ख़त्म-ए-कुरआन पर लोगों ने किया इस्तेकबाल


रिपोर्टर:- इमरानुद्दीन (Tiger King)


ख़त्म-ए-कुरआन पर लोगों ने किया इस्तेकबाल
थाना क्षेत्र नेबुआ नौरंगिया (कुशीनगर) के बरवापुर्दील की जामा मस्जिद में माह-ए-रमजान के दौरान तरावीह में ख़त्म-ए-कुरआन मुकम्मल होने पर लोगों में खुशी का माहौल रहा। इस मौके पर बड़ी संख्या में नमाज़ियों ने मौजूद रहकर दुआ में शिरकत की।

ख़त्म-ए-कुरआन के बाद इलाके के लोगों ने हाफिज व कारी मोहम्मद अली साहब का फूल-माला पहनाकर गर्मजोशी से इस्तेकबाल (स्वागत) किया और उन्हें मुबारकबाद दी।

इस अवसर पर मैनेजर सनवर अली, मुफ़्ती फ़ैयाज़ साहब मिस्बाही, मौलाना फारूक साहब मिस्बाही, मौलाना अबरार साहब, हाफिज अली मोहम्मद साहब, सद्दाम हासमी, अब्दुल हमीद, डॉक्टर अबरार खान, तौफीक सिद्दीकी, रबीउल्लाह, तुफैल आलम, इंजमामुद्दीन सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।
मौजूद लोगों ने मुल्क में अमन-चैन, भाईचारा और खुशहाली के लिए खास दुआ भी की। रमजान के इस पाक मौके पर सभी ने एक-दूसरे को मुबारकबाद दी और अल्लाह से रहमत और बरकत की दुआ मांगी।

IMARANUDDIN draggable=
IMARANUDDIN
District Bureau Chief

Kushinagar, Uttar Pradesh

NA

सभी पोस्ट देखें

अपनी राय व्यक्त करें (कमेंट्स)

पाठकों की प्रतिक्रियाएं

अभी तक कोई टिप्पणी नहीं है। अपनी राय साझा करें!


📆 महीने के अनुसार संग्रह