इलेक्ट्रॉनिक एंड प्रिंट मीडिया वेलफेयर एसोसिएशन ने दुर्घटना में घायल पत्रकार विनीत कुमार को इलाज के लिए आर्थिक मदद
इलेक्ट्रॉनिक एंड प्रिंट मीडिया वेलफेयर एसोसिएशन ने दुर्घटना में घायल पत्रकार विनीत कुमार को इलाज के लिए आर्थिक मदद
इटावा। पत्रकार हितों के लिए कार्यरत इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया वेलफेयर एसोसिएशन (इंडिया) ने मानवीय संवेदनाओं का परिचय देते हुए सड़क दुर्घटना में घायल पत्रकार विनीत कुमार की आर्थिक सहायता की। संगठन के 17 सदस्यों ने आपसी सहयोग से धनराशि एकत्र कर घायल पत्रकार को आर्थिक मदद प्रदान की तथा उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की।
इस अवसर पर संगठन के पदाधिकारी एवं सदस्य विनीत कुमार के घर पहुंचे और उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। पदाधिकारियों ने परिजनों से बातचीत कर हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया। संगठन के प्रतिनिधियों ने कहा कि पत्रकार समाज का महत्वपूर्ण अंग है और संकट की घड़ी में पत्रकारों के साथ खड़ा होना सभी की नैतिक जिम्मेदारी है। संगठन के जिला अध्यक्ष सैफ तैमूरी, कानपुर मंडल उपाध्यक्ष राजीव यादव तथा जिला प्रभारी सर्वेन्द्र कुशवाहा ने संयुक्त रूप से कहा कि दुर्घटना के बाद विनीत कुमार गंभीर रूप से घायल हुए हैं और चिकित्सकों ने उन्हें लगभग छह माह तक पूर्ण बेड रेस्ट की सलाह दी है। इस दौरान उनका लगातार इलाज भी चलता रहेगा, जिससे आर्थिक एवं मानसिक चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है।
पदाधिकारियों ने अन्य पत्रकार संगठनों, सामाजिक संस्थाओं एवं समाजसेवियों से भी अपील की कि वे आगे आकर घायल पत्रकार की यथासंभव सहायता करें। उन्होंने कहा कि पत्रकारिता से जुड़े लोगों के सुख-दुख में सभी संगठनों को एकजुट होकर सहयोग की भावना के साथ कार्य करना चाहिए।
संगठन के सदस्यों ने विश्वास व्यक्त किया कि सामूहिक सहयोग और शुभकामनाओं से विनीत कुमार जल्द स्वस्थ होकर पुनः अपनी पत्रकारिता की जिम्मेदारियों का निर्वहन करेंगे। इस दौरान उपस्थित सदस्यों ने उनके परिवार को भी हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया तथा कठिन समय में हिम्मत बनाए रखने की बात कही। संगठन की इस पहल की स्थानीय पत्रकारों एवं समाज के विभिन्न वर्गों ने सराहना करते हुए इसे पत्रकार एकता और सामाजिक उत्तरदायित्व का उत्कृष्ट उदाहरण बताया।
आर्थिक मदद करने वालों में सुघर सिंह, राजीव यादव, सैफ तैमूरी, सर्वेन्द्र कुशवाह, मेघ सिंह वर्मा, ऋषि पाल सिंह, आमीन, मु० इदरीश, विनीता यादव, असित यादव, पंकज राठौर, करुणानिधि, दीपेश गौतम, संजय कुमार, इमरान, मनोज कुमार, आसिफ, ने मिलकर आर्थिक सहयोग किया और सहयोग राशि विनीत के घर जाकर सौंपी गई।
जिला समाचार
-
-
-
उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल ने मनाया शहीद दिवसMay 27, 2026 95 -
-
-
-
-
-
-
पांच माह की मासूम की मौत से सनसनी, पिता पर पटकने का आरोपMay 12, 2026 54
अपनी राय व्यक्त करें (कमेंट्स)
पाठकों की प्रतिक्रियाएं
अभी तक कोई टिप्पणी नहीं है। अपनी राय साझा करें!