ब्रेकिंग न्यूज़

श्रद्धालुओं की कार खाई में गिरी, महिलाएं व बच्चे घायल

श्रद्धालुओं की कार खाई में गिरी, महिलाएं व बच्चे घायल

श्रद्धालुओं की कार खाई में गिरी, महिलाएं व बच्चे घायल

प्रदीप सिंह चौहान



जसवन्तनगर/इटावा। यमुना नदी की तलहटी में स्थित प्राचीन ब्रह्माणी देवी मंदिर से मेला देखकर लौट रहे श्रद्धालुओं की कार रात में हादसे का शिकार हो गई। खारजा झाल पुल के पास अनियंत्रित होकर कार सड़क किनारे बनी खाई में जा गिरी, जिससे उसमें सवार महिलाएं और बच्चे घायल हो गए।

                बलरई थाना क्षेत्र के लखेरे कुआं चौकी प्रभारी जितेंद्र सिंह ने बताया कि सिविल लाइन थाना क्षेत्र की राजा का बाग चौकी के अंतर्गत ग्राम विक्रमपुर निवासी अनिल चौहान पुत्र नागेंद्र सिंह चौहान अपने परिवार के साथ मंदिर दर्शन कर वापस लौट रहे थे। कार में उनकी पत्नी कांति देवी, साली कामिनी, भांजी परी और शालिनी पत्नी दीपक चौहान सवार थीं।

                 बताया गया कि जैसे ही कार मंदिर के पीछे पीहरपुर गांव की ओर जाने वाले मार्ग पर स्थित खारजा झाल पुल के पास पहुंची, सड़क और झाल के किनारे पर बनी खाई में अनियंत्रित होकर पलट गई।गनीमत रही खारजा झाल में पानी कम था वरना बड़ा हादसा हो सकता था। हादसे में कार सवार पांचों लोग घायल हो गए।

                 सूचना पर पहुंची पुलिस ने तत्काल एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को अस्पताल भिजवाया। साथ ही क्षतिग्रस्त कार को खाई से बाहर निकलवाकर सुरक्षित स्थान पर खड़ा कराया गया। पुलिस ने घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

Pradeep Singh chauhan draggable=
Pradeep Singh chauhan
District Admin

Etawah, Uttar Pradesh

Jarnilist

सभी पोस्ट देखें

अपनी राय व्यक्त करें (कमेंट्स)

पाठकों की प्रतिक्रियाएं

अभी तक कोई टिप्पणी नहीं है। अपनी राय साझा करें!


जिला समाचार

📆 महीने के अनुसार संग्रह