📊 विज्ञापन
अपने बिजनेस का विज्ञापन दें सिर्फ ₹50 में!
📊 विज्ञापन
अपने बिजनेस का विज्ञापन दें सिर्फ ₹50 में!
Home News पुलिस की तत्परता से डिग्गी तोड़कर चोरी का खुलासा
स्थानीय समाचार

पुलिस की तत्परता से डिग्गी तोड़कर चोरी का खुलासा

Pradeep Singh chauhan - Apr 23, 2026 11:11 PM IST 12 Views 0 0 Shares 0 Comments
पुलिस की तत्परता से डिग्गी तोड़कर चोरी का खुलासा

प्रदीप सिंह चौहान 

      जसवंतनगर/इटावा। थाना पुलिस ने करीब दो सप्ताह पूर्व बाइक की डिग्गी तोड़कर बैंक से निकाले गए रुपए चोरी करने के मामले का खुलासा करते हुए एक आरोपी की निशानदेही पर 13,500 रुपये नकद और स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की पासबुक बरामद की है। इस वारदात में एक अन्य आरोपी का नाम भी सामने आया है, जो फिलहाल फरार है।

                   उपनिरीक्षक मनीष कुमार व सिपाही प्रदीप कुमार ने पहले से गिरफ्तार अभियुक्त राजकुमार उर्फ राजू काना पुत्र रामसिंह निवासी बीपीएम स्कूल के पास, पढीन दरवाजा, कोतवाली औरैया को साथ लेकर बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे से पहले हाईवे किनारे स्थित निकुंज ढाबे पर पहुंचकर पूछताछ की।

                    पूछताछ में राजकुमार ने बताया कि उसने अपने एक साथी के साथ मिलकर जसवंतनगर में बाइक की डिग्गी तोड़कर चोरी की थी। चोरी के बाद दोनों ने रकम बराबर-बराबर बांट ली थी, जिसमें उसके हिस्से में 35 हजार रुपये और पासबुक आई थी। वारदात के बाद दोनों इसी ढाबे पर चाय पीने भी आए थे।

                   आरोपी ने बताया कि उसने लगभग 20-21 हजार रुपये खर्च कर दिए, जबकि शेष 13-14 हजार रुपये और पासबुक को पॉलिथीन में रखकर ढाबे के पीछे लकड़ियों के पास एक ड्रम के नीचे छिपा दिया था।

                   पुलिस ने अभियुक्त की निशानदेही पर ड्रम हटाकर ईंटों के नीचे से काली पॉलिथीन बरामद की, जिसमें 500 रुपये के 27 नोट (कुल 13,500 रुपये) और स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की पासबुक मिली। पासबुक वादी अनिल कुमार पुत्र सहवीर सिंह निवासी भीखनपुर, की बताई गई है।

                   पुलिस के अनुसार इस चोरी में राजकुमार के साथ एक अन्य व्यक्ति भी शामिल था, जिसकी तलाश की जा रही है। इस संबंध में मुकदमा मु0अ0सं0 105/26 धारा 303(2)/317(2) बीएनएस में धारा 317(2) की बढ़ोतरी की गई है।

                    थानाध्यक्ष कमल भाटी ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान कर उसे गिरफ्तार किया गया। उन्होंने इस मामले को चुनौती के रूप में लेते हुए लगातार कई दिनों तक जांच कर चोरी का सफल खुलासा किया। 

Pradeep Singh chauhan

District Admin Uttar Pradesh , Etawah
View All Posts
Jarnilist
Tags:
कोई टैग नहीं

टिप्पणियाँ (0)

कोई टिप्पणी नहीं। सबसे पहले टिप्पणी करें!

एक टिप्पणी लिखें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा। आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

विज्ञापन

जिला समाचार

संबंधित पोस्ट

📊 विज्ञापन
अपने बिजनेस का विज्ञापन दें सिर्फ ₹50 में!