ब्रेकिंग न्यूज़

ओवरलोडिंग व ट्रैफिक नियम उल्लंघन पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 14 वाहन सीज

ओवरलोडिंग व ट्रैफिक नियम उल्लंघन पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 14 वाहन सीज

ओवरलोडिंग व ट्रैफिक नियम उल्लंघन पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 14 वाहन सीज

प्रदीप सिंह चौहान 

        जसवंतनगर/इटावा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव के निर्देश पर क्षेत्र में ओवरलोडिंग और यातायात नियमों के उल्लंघन के खिलाफ सख्त अभियान चलाया गया। अभियान का नेतृत्व क्षेत्राधिकारी आयुषी सिंह ने किया, जबकि थानाध्यक्ष कमल भाटी पुलिस टीम के साथ मौके पर तैनात रहे।

               चेकिंग के दौरान पुलिस ने विभिन्न स्थानों पर सघन निरीक्षण करते हुए ओवरलोडिंग में लिप्त 4 डंपरों को बालू सहित सीज किया। इसके अलावा ओवरलोड ईंट लदा 1 ट्रैक्टर भी पकड़ा गया, जिसे जब्त कर लिया गया। यातायात नियमों के उल्लंघन पर 9 ई-रिक्शा और 1 मोटरसाइकिल भी सीज की गई। कुल मिलाकर 14 वाहनों पर कार्रवाई हुई।

               अभियान के दौरान 154 वाहनों के चालान काटे गए, जिनसे करीब 2.5 लाख रुपये का समन शुल्क वसूला गया। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।

                सीओ आयुषी सिंह ने वाहन चालकों से नियमों का पालन करने और ओवरलोडिंग से बचने की अपील की। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप की स्थिति रही। 

Pradeep Singh chauhan draggable=
Pradeep Singh chauhan
District Bureau Chief

Etawah, Uttar Pradesh

Jarnilist

सभी पोस्ट देखें

अपनी राय व्यक्त करें (कमेंट्स)

पाठकों की प्रतिक्रियाएं

अभी तक कोई टिप्पणी नहीं है। अपनी राय साझा करें!


जिला समाचार

📆 महीने के अनुसार संग्रह