जसवंतनगर। छिमारा रोड स्थित हीरो एजेंसी के सामने संचालित एजुकेशन अरेना (एजुकेशन नगिना) ने एक बार फिर अपने शानदार परिणामों से सफलता का परचम लहरा दिया है। सीबीएसई बोर्ड परीक्षा में संस्थान के छात्रों ने बेहतरीन प्रदर्शन कर न सिर्फ अपने परिवार बल्कि पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया।
संस्थान की मेधावी छात्रा रिचा निषाद ने 94.80 प्रतिशत अंक हासिल कर टॉप किया और सभी की नजरों में छा गईं। वहीं शिवेंद्र और कृष्णा मिश्रा ने 88 प्रतिशत, शिवम कुमार ने 87.40 प्रतिशत, आयशा राजपूत ने 87.20 प्रतिशत और आयुष यादव ने 87 प्रतिशत अंक प्राप्त कर सफलता की मजबूत इबारत लिखी। इसके अलावा भी बड़ी संख्या में छात्रों ने 80 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल कर कोचिंग की गुणवत्ता को साबित कर दिया।
इस शानदार उपलब्धि पर आयोजित सम्मान समारोह में संस्थान के संचालक शिवम यादव ने सभी मेधावी छात्रों को माल्यार्पण कर और मिठाई खिलाकर सम्मानित किया। पूरे कार्यक्रम में उत्साह, गर्व और खुशी का माहौल देखने लायक रहा। अभिभावकों के चेहरों पर संतोष और गर्व साफ झलक रहा था।
संचालक शिवम यादव ने कहा कि एजुकेशन अरेना पिछले तीन वर्षों से लगातार बेहतर परिणाम देकर शिक्षा के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बना रहा है। यहां अनुभवी शिक्षकों की टीम पूरी मेहनत और समर्पण के साथ छात्रों को पढ़ा रही है, जिसका नतीजा आज सबके सामने है।
कार्यक्रम के अंत में सभी सफल छात्रों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी गईं। एजुकेशन अरेना की इस सफलता ने एक बार फिर साबित कर दिया कि मेहनत, सही मार्गदर्शन और अनुशासन से हर लक्ष्य हासिल किया जा सकता है।




टिप्पणियाँ (0)
कोई टिप्पणी नहीं। सबसे पहले टिप्पणी करें!
एक टिप्पणी लिखें
आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा। आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *