ब्रेकिंग न्यूज़

कन्या भ्रूण हत्या व लिंग परीक्षण के खिलाफ जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

कन्या भ्रूण हत्या व लिंग परीक्षण के खिलाफ जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

कन्या भ्रूण हत्या व लिंग परीक्षण के खिलाफ जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

प्रदीप सिंह चौहान 

जसवंतनगर/इटावा। पीएचसी रेलमंडी में कन्या भ्रूण हत्या एवं लिंग परीक्षण जैसे गंभीर सामाजिक अपराधों के प्रति जागरूकता फैलाने हेतु एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित चिकित्सकों एवं स्वास्थ्यकर्मियों ने इन कुप्रथाओं के दुष्परिणामों पर विस्तार से प्रकाश डाला।

             जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा आयोजित उक्त कार्यक्रम में डॉ. शालू यादव द्वारा बताया गया कि कन्या भ्रूण हत्या न केवल एक अपराध है बल्कि यह समाज के संतुलन को भी बिगाड़ता है। उन्होंने कहा कि बेटियों को समान अधिकार एवं सम्मान देना समाज की जिम्मेदारी है। फार्मासिस्ट लक्ष्मी नारायण एवं आशा कार्यकर्ताओं ने भी सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए महिलाओं को जागरूक किया।

             कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को यह भी अवगत कराया गया कि आगामी 9 मई 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत में अपने लंबित मामलों का निस्तारण कराकर लाभ उठाया जा सकता है।

             इस दौरान लालमन, राजेंद्र सिंह, रामसुंदर दुबे, ऋषभ पाठक, नीरज सहित महिलाएं भी उपस्थित रहीं। सभी ने कन्या भ्रूण हत्या जैसी कुप्रथाओं के खिलाफ मिलकर जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया।

Pradeep Singh chauhan draggable=
Pradeep Singh chauhan
District Admin

Etawah, Uttar Pradesh

Jarnilist

सभी पोस्ट देखें

अपनी राय व्यक्त करें (कमेंट्स)

पाठकों की प्रतिक्रियाएं

अभी तक कोई टिप्पणी नहीं है। अपनी राय साझा करें!


जिला समाचार

📆 महीने के अनुसार संग्रह