ब्रेकिंग न्यूज़

प्रधानमंत्री आवास योजना में बड़ा खेल! कच्चे घर में रह रही महिला को रिपोर्ट में दिखाया पक्का मकान

प्रधानमंत्री आवास योजना में बड़ा खेल! कच्चे घर में रह रही महिला को रिपोर्ट में दिखाया पक्का मकान

प्रधानमंत्री आवास योजना में बड़ा खेल! कच्चे घर में रह रही महिला को रिपोर्ट में दिखाया पक्का मकान

जसवंतनगर (इटावा):विकासखंड जसवंतनगर की ग्राम पंचायत अजनोरा में प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर गंभीर अनियमितता का मामला सामने आया है। ग्राम पाठकपुरा निवासी पूजा देवी पत्नी विनोद कुमार ने अप्रैल 2025 में आवास योजना के तहत लाभ पाने के लिए शिकायत दर्ज कराई थी। आरोप है कि पंचायत सचिव वरुण यादव द्वारा शिकायत पर पात्र  जांच के ही रिपोर्ट लगाकर मामला दबा दिया गया।

पीड़िता के अनुसार, शिकायत के बाद भी उसे आज तक किसी भी प्रकार का आवास लाभ नहीं मिला था । हताश होकर उसने आईजीआरएस पोर्टल पर पुनः शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद फरवरी 2026 में की गई जांच में सचिव द्वारा रिपोर्ट में यह दर्शा दिया गया कि महिला पक्के मकान में निवास कर रही है, प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए अपात्र है.जबकि हकीकत इससे बिल्कुल उलट है।

मौके पर स्थिति देखने पर पता चला कि पूजा देवी अपने परिवार के साथ पन्नी और टीन से बने कच्चे घर में रह रही है। महिला और उसके पति का कहना है कि उनके पास न तो कोई पक्का मकान है और न ही जमीन। इसके बावजूद उनका आवेदन “पक्का मकान” दिखाकर निरस्त कर दिया गया।

इतना ही नहीं, पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया कि सचिव द्वारा बिना मौके पर आए ही फर्जी जांच रिपोर्ट तैयार कर दी गई। रिपोर्ट में गवाहों के हस्ताक्षर की जगह पंचायत सहायक के हस्ताक्षर कर दिए गए, जो पूरे मामले को और संदिग्ध बनाता है।

महिला ने यह भी बताया कि उसे स्वच्छ भारत अभियान के तहत शौचालय योजना का लाभ भी नहीं मिला, जबकि सरकार हर घर शौचालय का दावा करती है।

अब सवाल यह उठता है कि क्या जिम्मेदार अधिकारी—खंड विकास अधिकारी और उप जिलाधिकारी जसवंतनगर—इस मामले में पंचायत सचिव के खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई करेंगे, या फिर यह मामला भी अन्य मामलों की तरह फाइलों में दबकर रह जाएगा।

पीड़िता ने आईजीआरएस में लगाई गई कथित झूठी रिपोर्ट और पक्के मकान की फोटो भी मीडिया को उपलब्ध कराई है, जिससे पूरे मामले ने तूल पकड़ लिया है।

Rahul kumar draggable=
Rahul kumar
State Admin

Etawah, Uttar Pradesh

State Admin Module - 1

सभी पोस्ट देखें

अपनी राय व्यक्त करें (कमेंट्स)

पाठकों की प्रतिक्रियाएं

अभी तक कोई टिप्पणी नहीं है। अपनी राय साझा करें!


जिला समाचार

📆 महीने के अनुसार संग्रह