जसवंतनगर/इटावा। जैनपुर नागर में आयोजित कार्यक्रम में बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर के सेवक सोनू की प्रेरक गाथा सुनकर ग्रामीण भावुक हो उठे। कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ. भीमराव अंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। वक्ताओं ने बाबा साहब के विचारों पर चलने का आह्वान किया।
गाथा में वाचिका प्रेमा अंबेडकर ने बताया कि सोनू ने बाबा साहब की शिक्षाओं को अपनाकर गरीब बच्चों की शिक्षा में सहयोग, जरूरतमंदों की मदद तथा समाज में समानता का संदेश फैलाया। गाथा के दौरान कई ग्रामीणों की आंखें नम हो गईं।
समाजसेवी प्रेम कुमार शाक्य ने कहा कि 'शिक्षित बनो, संगठित रहो और संघर्ष करो' का संदेश अपनाना ही सच्ची श्रद्धांजलि है। उन्होंने संविधान की पुस्तकें भेंट करने की परंपरा विकसित करने पर जोर दिया, ताकि नई पीढ़ी अपने अधिकारों व कर्तव्यों को भली-भांति समझ सके। उन्होंने कहा कि स्वर्गीय हरि किशुन व रामदेवी जी की संतानों के अच्छे संस्कारों के कारण ही यह प्रेरणादायक कार्यक्रम संभव हुआ है ऐसे ही संस्कार सभी को मिलें।
कार्यक्रम के दौरान इलेक्ट्रॉनिक एंड प्रिंट मीडिया वेलफेयर एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष सुघर सिंह सैफई, मेघ सिंह वर्मा, मनोज कुमार, आशीष कुमार, सुबोध पाठक, ब्रजेश यादव, राहुल यादव, आलोक उपाध्याय, प्रेम कुमार शाक्य, आमीन भाई, सैफ तैमूरी, लालमन बाथम, यशवंत चतुर्वेदी सहित पत्रकारों का सुशील कान्त व सत्येंद्र मास्टर द्वारा सम्मान किया गया।
इस अवसर पर अर्जुन सिंह, हुकुम सिंह, भीम प्रकाश, आनंदप्रिय गौतम, कैलाश बाबू, राजेंद्र सिंह, भारत सिंह, अकल सिंह, चन्द्र प्रकाश, रंजीत बाबू, अशोक कुमार, एड ध्रुव सिंह, रमेश कुमार डीलर, तिलक सिंह, रमाकांत, सतीश बाबू, सचिन, मातादीन, महेश, मायाराम, गंगादीन सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।




टिप्पणियाँ (0)
कोई टिप्पणी नहीं। सबसे पहले टिप्पणी करें!
एक टिप्पणी लिखें
आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा। आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *