ब्रेकिंग न्यूज़

‘द नारी पावर नाइट’ का भव्य आयोजन, उत्कृष्ट महिलाओं का हुआ सम्मान

 ‘द नारी पावर नाइट’ का भव्य आयोजन, उत्कृष्ट महिलाओं का हुआ सम्मान

‘द नारी पावर नाइट’ का भव्य आयोजन, उत्कृष्ट महिलाओं का हुआ सम्मान

जसवंतनगर/इटावा। नवरात्रि के पावन अवसर पर मां देवी भोजेश्वरी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नगला भिखन भतौरा द्वारा द नारी पावर नाइट कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों ने संयुक्त रूप से सरस्वती मां की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं आरती कर किया। इस अवसर पर छात्राओं द्वारा देवी स्वरूप की मनमोहक प्रस्तुतियां दी गईं। भव्य झांकियां एवं आकर्षक नृत्य ने उपस्थित जनसमूह को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम में नारी सम्मान को विशेष महत्व देते हुए शिक्षा, स्वास्थ्य, सेना, कृषि एवं अन्य क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली करीब दर्जन भर महिलाओं को सम्मानित किया गया।
संस्थान के निदेशक एडवोकेट निखिल शाक्य ने सभी अतिथियों का स्वागत एवं अभिनंदन करते हुए कहा कि, हमारा उद्देश्य केवल शिक्षा देना नहीं, बल्कि समाज में नारी सम्मान और सशक्तिकरण की भावना को मजबूत करना है। नारी पावर नाइट इसी दिशा में एक सार्थक पहल है। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे नायब नाजिर प्रेम सिंह शाक्य ने कहा कि नारी समाज की आधारशिला है। जब महिलाएं सशक्त होंगी तभी समाज और राष्ट्र का समग्र विकास संभव है। ऐसे आयोजन समाज में सकारात्मक बदलाव लाते हैं।मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित संस्थान के प्रबंधक एवं सपा जिलाध्यक्ष प्रदीप शाक्य बबलू ने कहा कि आज महिलाएं हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रही हैं। यह कार्यक्रम उन सभी नारी शक्तियों को सम्मान देने का एक प्रेरणादायक मंच है, जो समाज के लिए मिसाल बन रही हैं। विशिष्ट अतिथि समाजसेवी प्रेम कुमार शाक्य ने अपने संबोधन में कहा कि नारी केवल परिवार ही नहीं पूरे समाज की शक्ति है। हमें बेटियों को अवसर और सम्मान देना होगा, तभी एक सशक्त और समृद्ध समाज का निर्माण होगा।
विशिष्ट अतिथि राष्ट्रीय एथलीट दीपी सिंह ने कहा कि खेल के मैदान से लेकर जीवन के हर क्षेत्र तक महिलाओं ने अपनी मेहनत और लगन से यह साबित किया है कि वे किसी से कम नहीं हैं। बेटियों को यदि सही मार्गदर्शन और अवसर मिले तो वे देश का नाम रोशन कर सकती हैं। ऐसे कार्यक्रम उन्हें आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं।
कार्यक्रम की विशेषता यह रही कि संस्थान की पूर्व छात्राओं जिन्होंने विभिन्न क्षेत्रों में सफलता प्राप्त की है उन्हें भी मंच पर सम्मानित किया गया। जो छात्राएं उपस्थित नहीं हो सकीं उनके अभिभावकों को मंच पर बुलाकर सम्मानित किया गया जिससे कार्यक्रम का भावनात्मक पक्ष और अधिक सशक्त हुआ।
नवरात्रि के उपलक्ष्य में छात्राओं ने नौ देवियों का स्वरूप धारण कर अद्भुत प्रस्तुतियां दीं जिसने सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम के अंत में डांडिया नृत्य का आयोजन किया गया जिसमें सभी ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। यह कार्यक्रम नारी शक्ति के सम्मान और सशक्तिकरण का सशक्त संदेश देते हुए समाज को एक नई प्रेरणा देने में सफल रहा। 

Pradeep Singh chauhan draggable=
Pradeep Singh chauhan
District Bureau Chief

Etawah, Uttar Pradesh

Jarnilist

सभी पोस्ट देखें

अपनी राय व्यक्त करें (कमेंट्स)

पाठकों की प्रतिक्रियाएं

अभी तक कोई टिप्पणी नहीं है। अपनी राय साझा करें!


जिला समाचार

📆 महीने के अनुसार संग्रह