ब्रेकिंग न्यूज़

बाइक की टक्कर से घायल युवक की इलाज के दौरान मौत,

बाइक की टक्कर से घायल युवक की इलाज के दौरान मौत,

बाइक की टक्कर से घायल युवक की इलाज के दौरान मौत,

प्रदीप सिंह चौहान



जसवंतनगर/इटावा। बलरई थाना क्षेत्र में एक सप्ताह पूर्व सड़क हादसे में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस ने आरोपी बाइक सवार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

                   जानकारी के अनुसार मैनपुरी जिले के थाना करहल क्षेत्र के गांव दादूपुर निवासी अम्बेस कुमार अपने साढ़ू उदय सिंह के साथ फिरोजाबाद जिले के थाना नगला खंगर के गांव रुरिया रूचन जा रहे थे। तभी बलरई-भदान मार्ग पर एक मैरिज होम के पास पीछे से तेज रफ्तार बाइक सवार ने लापरवाही से टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को सैफई अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान अम्बेस कुमार की मौत हो गई। घटना के बाद मृतक के भाई नीलेश पुत्र प्रेमचंद ने थाने में तहरीर दी।

थानाध्यक्ष कृपाल सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी बाइक सवार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। 

Pradeep Singh chauhan
Pradeep Singh chauhan
District Bureau Chief

Etawah, Uttar Pradesh

Jarnilist

सभी पोस्ट देखें

अपनी राय व्यक्त करें (कमेंट्स)

पाठकों की प्रतिक्रियाएं

अभी तक कोई टिप्पणी नहीं है। अपनी राय साझा करें!


जिला समाचार

📆 महीने के अनुसार संग्रह