ब्रेकिंग न्यूज़

लकड़ी की परम्परागत भट्टियों के सहारे सप्तधारा कुंड वाले हनुमान मंदिर पर भव्य भंडारे की तैयारी

लकड़ी की परम्परागत  भट्टियों के सहारे सप्तधारा कुंड वाले हनुमान मंदिर पर भव्य भंडारे की तैयारी

लकड़ी की परम्परागत भट्टियों के सहारे सप्तधारा कुंड वाले हनुमान मंदिर पर भव्य भंडारे की तैयारी

जसवंत नगर/इटावा। ब्रह्माणी देवी मंदिर के समीप सप्तधारा कुंड स्थित हनुमान मंदिर पर क्षेत्रीय जनता द्वारा विशाल भंडारे का आयोजन किया जा रहा है। इस भंडारे में लगभग पाँच से सात हजार श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद की व्यवस्था की जा रही है। आयोजन को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखा जा रहा है भंडारे की विशेषता यह है कि यहां गैस सिलेंडरों का उपयोग न कर पारंपरिक तरीके अपनाए जा रहे हैं। जमीन में भटिया (चूल्हा) खोदकर उसमें लकड़ी के सहारे बड़े-बड़े भगोनों में सब्जी, मालपुआ और खीर तैयार की जा रही है। ग्रामीणों और स्वयंसेवकों की टोली सुबह से ही भोजन बनाने और अन्य व्यवस्थाओं में जुटी हुई है। आयोजकों ने बताया कि ब्रह्माणी देवी के दर्शन के लिए दूर-दराज से आने वाले श्रद्धालुओं और साधु-संतों को भंडारे में प्रसाद वितरित किया जाएगा। इसके साथ ही साफ-सफाई और पानी की भी समुचित व्यवस्था की जा रही है, ताकि उन्हें किसी भी प्रकार से असुविधा न हो। 

Pradeep Singh chauhan draggable=
Pradeep Singh chauhan
District Admin

Etawah, Uttar Pradesh

Jarnilist

सभी पोस्ट देखें

अपनी राय व्यक्त करें (कमेंट्स)

पाठकों की प्रतिक्रियाएं

अभी तक कोई टिप्पणी नहीं है। अपनी राय साझा करें!


जिला समाचार

📆 महीने के अनुसार संग्रह