पुलिस ने चेकिंग अभियान चलाकर चालान से वसूले ढाई लाख, 2 डीसीएम की सीज़
पुलिस ने चेकिंग अभियान चलाकर चालान से वसूले ढाई लाख, 2 डीसीएम की सीज़
जसवंतनगर/इटावा। क्षेत्र में कानून व्यवस्था को मजबूत करने और सड़क दुर्घटनाओं पर नियंत्रण के उद्देश्य से स्थानीय पुलिस ने बड़े स्तर पर सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया।
उच्चाधिकारियों के निर्देश पर चलाए गए इस अभियान में पुलिस की सख्ती साफ देखने को मिली। नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए ढाई लाख रुपये से अधिक के चालान काटे गए, जबकि गलत दिशा में चल रही दो डीसीएम वाहनों को सीज कर दिया गया।
मुख्य चौराहों, व्यस्त मार्गों और संवेदनशील स्थानों पर पुलिस ने नाकेबंदी कर वाहनों की गहन जांच की। इस दौरान बिना हेलमेट, बिना सीट बेल्ट, काली फिल्म लगी गाड़ियों और गलत नंबर प्लेट वाले वाहनों पर विशेष अभियान चलाया गया। पुलिस ने मौके पर ही चालान करने के साथ-साथ वाहन चालकों को यातायात नियमों के पालन के प्रति जागरूक भी किया। भीषण गर्मी और भारी ट्रैफिक के बावजूद पुलिसकर्मियों ने पूरी मुस्तैदी के साथ अपनी ड्यूटी निभाई। उनकी सक्रियता से आमजन में सुरक्षा का भरोसा बढ़ा है और यातायात व्यवस्था में सुधार देखने को मिला है।
थाना प्रभारी निरीक्षक कमल भाटी ने बताया कि यह अभियान उच्च अधिकारियों के निर्देश पर चलाया जा रहा है। इसका उद्देश्य क्षेत्र में सड़क दुर्घटनाओं को शून्य स्तर तक लाना है। उन्होंने कहा कि सख्ती के साथ-साथ जागरूकता पर भी विशेष जोर दिया जा रहा है।
उन्होंने जानकारी दी कि उप निरीक्षक ललित चतुर्वेदी के नेतृत्व में पांच सदस्यीय “क्रिटिकल केयर टीम” का गठन किया गया है, जो सड़क दुर्घटना की सूचना मिलते ही तत्काल मौके पर पहुंचकर घायलों को प्राथमिक उपचार और राहत उपलब्ध कराएगी।
पुलिस ने वाहन चालकों को चेतावनी दी है कि वे सभी आवश्यक दस्तावेज साथ रखें और यातायात नियमों का पालन करें, अन्यथा आगे भी इसी तरह की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।
जिला समाचार
-
उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल ने मनाया शहीद दिवसMay 27, 2026 95 -
-
-
-
-
-
-
पांच माह की मासूम की मौत से सनसनी, पिता पर पटकने का आरोपMay 12, 2026 54 -
-
अपनी राय व्यक्त करें (कमेंट्स)
पाठकों की प्रतिक्रियाएं
अभी तक कोई टिप्पणी नहीं है। अपनी राय साझा करें!