ब्रेकिंग न्यूज़

जसवंत नगर में सड़क हादसे में एक महिला की मौत: दुर्गापुर मोड पर लीडर को बचाने के चक्कर में कार पलटी

जसवंत नगर में सड़क हादसे में एक महिला की मौत: दुर्गापुर मोड पर लीडर को बचाने के चक्कर में कार पलटी

जसवंत नगर में सड़क हादसे में एक महिला की मौत: दुर्गापुर मोड पर लीडर को बचाने के चक्कर में कार पलटी

जसवंतनगर के कचौरा बाईपास मार्ग पर ग्राम दुर्गापुर मोड़ के पास रविवार शाम करीब साढ़े सात बजे एक सड़क हादसा हो गया। इस दुर्घटना में एक महिला की मौके पर ही मृत्यु हो गई, जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायल हमीरपुर जनपद के भरवा सुमेरपुर क्षेत्र के निवासी बताए जा रहे हैं, जो आगरा में अपने रिश्तेदारों से मिलने जा रहे थे।"


"जानकारी के अनुसार, दीपक कुमार द्वारा चलाई जा रही एक स्विफ्ट डिजायर कार कचौरा बाईपास मार्ग से गुजर रही थी। दुर्गापुर मोड़ के पास अचानक सामने आए एक लोडर वाहन को बचाने के प्रयास में कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। यह हादसा इतना गंभीर था कि कार सवार विद्या देवी (45) पत्नी रविंद्र शरण की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।"


"हादसे में विमला देवी (46) पत्नी प्रताप नारायण, रविंद्र कुमार (42) पुत्र मुकुट दास, दीपक (35) पुत्र रामस्वरूप और आदित्य (43) पुत्र रामसनेही गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जसवंतनगर पहुंचाया गया। वहां चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद विद्या देवी को मृत घोषित कर दिया, जबकि अन्य घायलों की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें सैफई पीजीआई रेफर कर दिया गया।"


"घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में शोक छा गया। पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।"


"थाना प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि प्रथम दृष्टया हादसे का कारण सामने आए लोडर वाहन को बचाने के दौरान कार का अनियंत्रित होना प्रतीत हो रहा है। पुलिस ने लोडर वाहन को कब्जे में लेकर चालक से पूछताछ शुरू कर दी है। मामले की जांच जारी है।"

Susheel kant draggable=
Susheel kant
Reporter

Etawah, Uttar Pradesh

Jarnlist

सभी पोस्ट देखें

अपनी राय व्यक्त करें (कमेंट्स)

पाठकों की प्रतिक्रियाएं

अभी तक कोई टिप्पणी नहीं है। अपनी राय साझा करें!


जिला समाचार

📆 महीने के अनुसार संग्रह

×