📊 विज्ञापन
अपने बिजनेस का विज्ञापन दें सिर्फ ₹50 में!
📊 विज्ञापन
अपने बिजनेस का विज्ञापन दें सिर्फ ₹50 में!
Home News धरबार गांव में किसान सभा एवं मृदा परीक्षण अभियान आयोजित, 50 किसानों ने लिया भाग
स्थानीय समाचार

धरबार गांव में किसान सभा एवं मृदा परीक्षण अभियान आयोजित, 50 किसानों ने लिया भाग

Pradeep Singh chauhan - Apr 25, 2026 07:49 AM IST 21 Views 0 0 Shares 0 Comments
धरबार गांव में किसान सभा एवं मृदा परीक्षण अभियान आयोजित, 50 किसानों ने लिया भाग

प्रदीप सिंह चौहान 

      जसवंतनगर/इटावा। कृषक भारती सेवा केंद्र के तत्वावधान में ग्राम धरबार में किसान सभा एवं मृदा परीक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ग्राम प्रधान राम विरेश यादव रहे।

                   कार्यक्रम में क्षेत्र अधिकारी कृभको इटावा राजीव कुमार, केबीएसके प्रभारी अमित कुमार एवं प्रगतिशील किसान दीपक कुमार सहित अनेक किसान उपस्थित रहे। किसान सभा के दौरान किसानों को कृभको के विभिन्न उत्पादों की जानकारी दी गई। साथ ही मृदा नमूना लेने की सही विधि, मृदा स्वास्थ्य कार्ड की उपयोगिता, नमूना लेते समय आवश्यक सावधानियां एवं संतुलित उर्वरकों के प्रयोग के बारे में विस्तार से बताया गया।

               कार्यक्रम में किसानों को जैविक खेती अपनाने तथा संतुलित रासायनिक उर्वरकों के उपयोग के लिए प्रेरित किया गया। इसके अलावा किसान पंजीकरण (फार्मर रजिस्ट्री) के लाभों के बारे में जानकारी देते हुए अधिक से अधिक किसानों को इसमें जुड़ने के लिए जागरूक किया गया।

                 मृदा परीक्षण अभियान के तहत गांव के किसानों से 50 मृदा नमूने भी एकत्रित किए गए। कार्यक्रम में कुल 50 किसानों ने सहभागिता कर कृषि संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त की।

Pradeep Singh chauhan

District Admin Uttar Pradesh , Etawah
View All Posts
Jarnilist
Tags:
कोई टैग नहीं

टिप्पणियाँ (0)

कोई टिप्पणी नहीं। सबसे पहले टिप्पणी करें!

एक टिप्पणी लिखें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा। आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

विज्ञापन

जिला समाचार

संबंधित पोस्ट

📊 विज्ञापन
अपने बिजनेस का विज्ञापन दें सिर्फ ₹50 में!