📊 विज्ञापन
अपने बिजनेस का विज्ञापन दें सिर्फ ₹50 में!
📊 विज्ञापन
अपने बिजनेस का विज्ञापन दें सिर्फ ₹50 में!
Home News सुघर सिंह कॉलेज का जलवा कायम,
शिक्षा

सुघर सिंह कॉलेज का जलवा कायम,

Pradeep Singh chauhan - Apr 23, 2026 10:20 PM IST 21 Views 0 0 Shares 0 Comments
सुघर सिंह कॉलेज का जलवा कायम,

प्रदीप सिंह चौहान 


    जसवंतनगर/इटावा। नगर के चौधरी सुघर सिंह ग्रुप ऑफ एजुकेशन द्वारा संचालित चौधरी सुघर सिंह इंटरमीडिएट कॉलेज ने यूपी बोर्ड परीक्षा 2026 के परिणामों में ऐतिहासिक प्रदर्शन कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। गुरुवार को परिणाम घोषित होते ही कॉलेज परिसर में जश्न का माहौल छा गया।


जैसे ही परीक्षाफल जारी हुआ, कॉलेज में ढोल-नगाड़ों की गूंज सुनाई देने लगी। मेरिट में स्थान बनाने वाले छात्र-छात्राएं खुशी से झूम उठे। बच्चों ने एक-दूसरे को गले लगाकर बधाई दी और जमकर डांस किया। स्कूल प्रशासन ने मिठाइयां बांटकर इस उपलब्धि का उत्सव मनाया।


          हाईस्कूल में प्रख्या भदौरिया ने 582/600 अंक प्राप्त कर प्रदेश में पांचवां स्थान हासिल किया। सृष्टि ने 581 अंकों के साथ छठवां और सुशांत ने 578 अंकों के साथ नौवां स्थान प्राप्त किया। वहीं दिव्यांशी, प्रिया और आस्था ने 577 अंक हासिल कर प्रदेश में दसवां स्थान प्राप्त किया। इंटरमीडिएट में मृदुल ने जिले में पहला स्थान प्राप्त कर कॉलेज का गौरव बढ़ाया।


कॉलेज में सफलता का जश्न देर तक चलता रहा। टॉपर्स के कॉलेज पहुंचते ही उनका बैंड-बाजों के साथ जोरदार स्वागत किया गया। पुष्प वर्षा कर बच्चों को फूल-मालाओं से लाद दिया गया। पूरे परिसर में ‘सुघर सिंह कॉलेज जिंदाबाद’ के नारे गूंजते रहे।


            कॉलेज के प्रबंध निदेशक व ब्लॉक प्रमुख अनुज मोंटी यादव ने प्रदेश और जिले की मेरिट में स्थान पाने वाले सभी छात्र-छात्राओं को बधाई दी। उन्होंने कहा कि बच्चों की कड़ी मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन और अभिभावकों के सहयोग से यह शानदार परिणाम संभव हो सका है। उन्होंने सभी सफल विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि संस्थान में अनुशासन और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा ही सफलता की असली कुंजी है। 

Pradeep Singh chauhan

District Admin Uttar Pradesh , Etawah
View All Posts
Jarnilist
Tags:
कोई टैग नहीं

टिप्पणियाँ (0)

कोई टिप्पणी नहीं। सबसे पहले टिप्पणी करें!

एक टिप्पणी लिखें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा। आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

विज्ञापन

जिला समाचार

📊 विज्ञापन
अपने बिजनेस का विज्ञापन दें सिर्फ ₹50 में!