ब्रेकिंग न्यूज़

भाजपा नेत्री को मिली जान से मारने की धमकी, आरोपी आगरा का निवासी

भाजपा नेत्री को मिली जान से मारने की धमकी, आरोपी आगरा का निवासी

भाजपा नेत्री को मिली जान से मारने की धमकी, आरोपी आगरा का निवासी

प्रदीप सिंह चौहान 


  जसवंतनगर/इटावा। थाना क्षेत्र के मोहल्ला लुधपुरा निवासी भाजपा नेत्री दीपिका ने गाली-गलौज, जान से मारने की धमकी एवं अवैध मोबाइल कारोबार में संलिप्त आगरा निवासी एक व्यक्ति के खिलाफ थाना जसवंतनगर में लिखित शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है।

            भाजपा नेत्री दीपिका पुत्री लाल जी ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया है कि 12 फरवरी 2026 को आगरा जनपद के शमशाबाद क्षेत्र निवासी अर्जुन चक ने उन्हें फोन कर अश्लील गाली-गलौज की तथा जान से मारने की धमकी दी। आरोप है कि आरोपी ने अपने नंबरों के बजाय किसी अन्य नंबर से कॉल कर उन्हें डराने-धमकाने का प्रयास किया। पीड़िता ने बताया कि उक्त कॉल की रिकॉर्डिंग उनके पास साक्ष्य के रूप में सुरक्षित है, जिसे पुलिस को सौंप दिया गया है।

            भाजपा नेत्री ने अपने प्रार्थना पत्र में यह भी आरोप लगाया है कि संबंधित व्यक्ति द्वारा पुराने मोबाइल फोन अवैध रूप से बेचे जाते हैं और उनके आईएमईआई नंबर बदलकर बिक्री की जाती है, जो एक गंभीर अपराध है। साथ ही आरोपी के अपराधिक प्रवृत्ति के लोगों से संबंध होने की बात भी कही गई है।

            पीड़िता ने पुलिस से अपनी सुरक्षा की गुहार लगाते हुए कहा है कि उन्हें आरोपी से जान का खतरा बना हुआ है और यदि उनके साथ कोई अनहोनी होती है तो इसकी जिम्मेदारी आरोपी की होगी। थाना पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है तथा उचित कानूनी कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

Pradeep Singh chauhan draggable=
Pradeep Singh chauhan
District Admin

Etawah, Uttar Pradesh

Jarnilist

सभी पोस्ट देखें

अपनी राय व्यक्त करें (कमेंट्स)

पाठकों की प्रतिक्रियाएं

अभी तक कोई टिप्पणी नहीं है। अपनी राय साझा करें!


जिला समाचार

📆 महीने के अनुसार संग्रह