ब्रेकिंग न्यूज़

सांड से टकराई बाइक, युवक गंभीर घायल; सैफई पीजीआई रेफर

सांड से टकराई बाइक, युवक गंभीर घायल; सैफई पीजीआई रेफर

सांड से टकराई बाइक, युवक गंभीर घायल; सैफई पीजीआई रेफर

प्रदीप सिंह चौहान 

      जसवंतनगर/इटावा। क्षेत्र में आवारा पशुओं का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। रविवार रात एक सड़क हादसे में 32 वर्षीय विनय यादव गंभीर रूप से घायल हो गए। गढ़ी ज़ालिम निवासी विनय यादव पुत्र बालेश्वर दयाल बाइक से अपने घर लौट रहे थे।

                 बताया गया है कि रायनगर छिमारा जसवंतनगर मार्ग पर विनय यादव ग्राम काशीपुर, थाना वैदपुरा क्षेत्र से अपनी रिश्तेदारी से वापस आ रहे थे। इसी दौरान अचानक एक सांड उनकी बाइक के सामने आ गया। बाइक अनियंत्रित होकर सांड से टकरा गई, जिससे वह सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए।

सूचना मिलते ही एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायल को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां से डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत नाजुक देखते हुए उन्हें सैफई मेडीकल कॉलेज रेफर कर दिया। हादसे में बाइक भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

               थाना प्रभारी निरीक्षक कमल भाटी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। क्षेत्रीय लोगों ने सड़क पर घूम रहे आवारा पशुओं पर रोक लगाने की मांग की है। 

Pradeep Singh chauhan draggable=
Pradeep Singh chauhan
District Bureau Chief

Etawah, Uttar Pradesh

Jarnilist

सभी पोस्ट देखें

अपनी राय व्यक्त करें (कमेंट्स)

पाठकों की प्रतिक्रियाएं

अभी तक कोई टिप्पणी नहीं है। अपनी राय साझा करें!


जिला समाचार

📆 महीने के अनुसार संग्रह

×