बांदा पुलिस का ऑपरेशन मुस्कान सफल, 12 वर्षीय गुमशुदा बच्चे को 4 घंटे में सकुशल बरामद
बांदा पुलिस का ऑपरेशन मुस्कान सफल, 12 वर्षीय गुमशुदा बच्चे को 4 घंटे में सकुशल बरामद
बांदा। जनपद बांदा में पुलिस द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन मुस्कान के तहत कोतवाली नगर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए 12 वर्षीय गुमशुदा बच्चे को मात्र 4 घंटे के भीतर सकुशल बरामद कर परिजनों को सुपुर्द कर दिया।
पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत 06 मार्च 2026 को थाना कोतवाली नगर पुलिस को सूचना मिली कि निवासी तिन्दवारी रोड खटी हालपता लघु सिंचाई विभाग, जनपद बांदा का 12 वर्षीय बालक अचानक घर से लापता हो गया है।
सूचना मिलते ही चौकी सिविल लाइन प्रभारी आनंद साहू अपनी पुलिस टीम के साथ तत्काल सक्रिय हो गए और आसपास के क्षेत्र में खोजबीन शुरू कर दी। पुलिस टीम ने स्थानीय लोगों से पूछताछ की तथा सीसीटीवी कैमरों की मदद से बच्चे की तलाश शुरू की।
लगातार प्रयासों के बाद पुलिस टीम ने महज 4 घंटे के भीतर बच्चे को सकुशल बरामद कर लिया और उसे सुरक्षित उसके परिजनों के हवाले कर दिया।
बच्चे के सकुशल मिलने से परिवार के लोगों ने राहत की सांस ली और बांदा पुलिस की तत्परता की सराहना करते हुए धन्यवाद व्यक्त किया।
बांदा पुलिस द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन मुस्कान का उद्देश्य गुमशुदा बच्चों को जल्द से जल्द तलाश कर उन्हें सुरक्षित उनके परिवार तक पहुंचाना है।
जिला समाचार
- इस जिले में कोई अन्य समाचार नहीं।
अपनी राय व्यक्त करें (कमेंट्स)
पाठकों की प्रतिक्रियाएं
अभी तक कोई टिप्पणी नहीं है। अपनी राय साझा करें!