मिशन शक्ति 5.0 के तहत जागरूकता अभियान, होटल-ढाबों पर चेकिंग।
मिशन शक्ति 5.0 के तहत जागरूकता अभियान, होटल-ढाबों पर चेकिंग।
प्रदीप सिंह चौहान
जसवंतनगर/इटावा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव एवं क्षेत्राधिकारी आयुषी सिंह के निर्देशन में थाना जसवंतनगर क्षेत्र में अनैतिक देह व्यापार, मानव तस्करी, भिक्षावृत्ति उन्मूलन, बालश्रम उन्मूलन व मिशन शक्ति 5.0 द्वितीय फेज के अंतर्गत व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान पुलिस टीम ने होटल एवं ढाबों पर सघन चेकिंग की और बालश्रम के विरुद्ध लोगों को जागरूक किया।
“बचपन बचाओ, शिक्षा दिलाओ” और “पढ़ेगा भारत, तभी बढ़ेगा भारत” जैसे संदेशों के माध्यम से आमजन को बच्चों के अधिकारों के प्रति संवेदनशील बनाया गया। टीम ने मलिन बस्तियों में पहुंचकर मिशन शक्ति 5.0 द्वितीय फेज से संबंधित पम्पलेट व पोस्टर चस्पा किए तथा बालिकाओं को सशक्तिकरण के लिए जागरूक किया।
अभियान के दौरान महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षा से जुड़े टोल फ्री नंबरों की जानकारी भी दी गई, जिनमें 1090, 112, 181, 1076, 1098, 102, 108 एवं साइबर हेल्पलाइन 1930 शामिल हैं। थाना प्रभारी एएचटी ने लोगों से अपील की कि महिला एवं बालिकाओं से संबंधित किसी भी अपराध की सूचना तुरंत पुलिस को दें।
इस अवसर पर प्रभारी निरीक्षक एएचटी प्रेमचन्द्र, हेड कांस्टेबल विनोद कुमार शुक्ला एवं महिला कांस्टेबल प्रीति देवी सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे। अभियान का उद्देश्य समाज में जागरूकता बढ़ाकर महिलाओं और बच्चों के खिलाफ अपराधों पर प्रभावी रोक लगाना है।
जिला समाचार
-
उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल ने मनाया शहीद दिवसMay 27, 2026 95 -
-
-
-
-
-
-
पांच माह की मासूम की मौत से सनसनी, पिता पर पटकने का आरोपMay 12, 2026 54 -
-
अपनी राय व्यक्त करें (कमेंट्स)
पाठकों की प्रतिक्रियाएं
अभी तक कोई टिप्पणी नहीं है। अपनी राय साझा करें!