आखिरी दिन ब्रह्माणी देवी मंदिर पर उमड़ा भक्ति का समंदर, लाखों भक्तों ने किए दर्शन
आखिरी दिन ब्रह्माणी देवी मंदिर पर उमड़ा भक्ति का समंदर, लाखों भक्तों ने किए दर्शन
जसवंतनगर। नगर क्षेत्र से करीब 15 किलोमीटर दूर यमुना नदी की तलहटी के बीहड़ों में स्थित प्रसिद्ध ब्रह्माणी देवी मंदिर पर लगने वाले लख्खी मेले में इन दिनों आस्था का जनसैलाब उमड़ पड़ा है। अब तक लाखों श्रद्धालु मां के दरबार में पहुंचकर दर्शन कर चुके हैं, जबकि दो हजार से अधिक झंडे भक्तों द्वारा चढ़ाए जा चुके हैं। मेले में फिरोजाबाद, आगरा, जालौन, उरई, औरैया, इटावा, फर्रुखाबाद, मैनपुरी और अजीतमल सहित मध्य प्रदेश के भिंड, ग्वालियर, मुरैना, इंदौर, भोपाल संभाग तथा राजस्थान के धौलपुर, भरतपुर, जयपुर और कोटा से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। श्रद्धालु अपनी मन्नतें लेकर आते हैं और मां के चरणों में शीश नवाकर आशीर्वाद प्राप्त करते हैं। कई भक्त लेटकर या परिक्रमा करते हुए मंदिर तक पहुंचते हैं, जो उनकी गहरी आस्था को दर्शाता है।
मेले की व्यवस्थाओं को सुचारू बनाए रखने के लिए क्षेत्राधिकारी आयुषी सिंह स्वयं निगरानी कर रही हैं। सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस बल की व्यापक तैनाती की गई है। दर्शन के लिए कतारबद्ध व्यवस्था सुनिश्चित की गई है, वहीं झंडों को भी व्यवस्थित ढंग से चढ़ाया जा रहा है।
मेले में उमड़ी भीड़ का सकारात्मक असर स्थानीय व्यापार पर भी दिखाई दे रहा है। दुकानदारों की बिक्री बढ़ने से उनमें खासा उत्साह है। कुल मिलाकर मेला आस्था, व्यवस्था और उत्साह का संगम बन गया है। फोटो:-मंदिर में दर्शन करने के लिए लगी भक्तों की लाइन और चढ़ाए गए झंडे।
जिला समाचार
-
प्राथमिक विद्यालय मलाजनी में विधिक जागरूकता शिविर आयोजितAug 17, 2026 26 -
-
-
-
-
वन्यजीव संरक्षण एवं पशु क्रूरता विषय पर भाषण प्रतियोगिता आयोजित*Aug 11, 2026 42 -
-
-
-
अपनी राय व्यक्त करें (कमेंट्स)
पाठकों की प्रतिक्रियाएं
अभी तक कोई टिप्पणी नहीं है। अपनी राय साझा करें!