ब्रेकिंग न्यूज़

रात में अघोषित बिजली कटौती से जसवंतनगर के ग्रामीण बेहाल, भीषण गर्मी में बढ़ी परेशानी

रात में अघोषित बिजली कटौती से जसवंतनगर के ग्रामीण बेहाल, भीषण गर्मी में बढ़ी परेशानी

रात में अघोषित बिजली कटौती से जसवंतनगर के ग्रामीण बेहाल, भीषण गर्मी में बढ़ी परेशानी

जसवंतनगर क्षेत्र में बिजली विभाग की अघोषित कटौती से ग्रामीणों का जनजीवन प्रभावित हो रहा है। भीषण गर्मी के बीच रात के समय बार-बार बिजली जाने से लोगों की नींद हराम हो गई है। ग्रामीणों का कहना है कि एक-एक से दो-दो घंटे तक कई बार बिजली गुल रहती है, जिससे गर्मी और मच्छरों के कारण हालत खराब हो जाती है।

शाहजहांपुर फीडर से जुड़े गांव—भगवानपुर, नगला केहरी, रुकनपुरा, पाठकपुरा और खेड़ा बुजुर्ग सहित कई ग्रामीण इलाकों में यह समस्या ज्यादा गंभीर है। लोगों का आरोप है कि जब सरकार द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में 18 घंटे बिजली आपूर्ति का दावा किया जाता है, तो फिर रात में अघोषित कटौती क्यों की जा रही है।

ग्रामीणों ने मांग की है कि यदि बिजली कटौती आवश्यक है तो उसका स्पष्ट रोस्टर जारी किया जाए, ताकि लोगों को पहले से जानकारी मिल सके। साथ ही उन्होंने बिजली विभाग से आपूर्ति व्यवस्था सुधारने और रात में अनावश्यक कटौती बंद करने की मांग की है।

Rahul kumar draggable=
Rahul kumar
State Bureau Chief

Etawah, Uttar Pradesh

State Admin Module - 1

सभी पोस्ट देखें

अपनी राय व्यक्त करें (कमेंट्स)

पाठकों की प्रतिक्रियाएं

अभी तक कोई टिप्पणी नहीं है। अपनी राय साझा करें!


जिला समाचार

📆 महीने के अनुसार संग्रह