प्रदीप सिंह चौहान
जसवंतनगर/इटावा। चौधरी सुघर सिंह वर्ल्ड स्कूल में नए शैक्षणिक सत्र के शुभारंभ पर भव्य ओरिएंटेशन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य अभिभावकों और विद्यार्थियों को विद्यालय की कार्यप्रणाली, शिक्षण पद्धति, अनुशासन व्यवस्था एवं वार्षिक शैक्षणिक कैलेंडर से अवगत कराना रहा।
प्रधानाचार्या मनराज कौर नामधारी ने अभिभावकों को संबोधित करते हुए स्मार्ट कक्षाओं, सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों और पूरे वर्ष की शैक्षणिक रूपरेखा की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि विद्यालय में शिक्षा के साथ-साथ बच्चों के सर्वांगीण विकास पर विशेष ध्यान दिया जाता है। प्रारंभिक कक्षाओं में खेल व गतिविधि आधारित शिक्षण के माध्यम से पढ़ाई को सरल, रोचक और प्रभावी बनाया जा रहा है, जिससे बच्चों में आत्मविश्वास और सृजनात्मकता विकसित हो सके।
संस्था के प्रबंध निदेशक अनुज मोंटी यादव ने अपने संबोधन में कहा कि वर्तमान समय में शिक्षा को तकनीक से जोड़ना बेहद आवश्यक है। उन्होंने भविष्य में विद्यालय में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और रोबोटिक्स लैब स्थापित करने की योजना साझा की, ताकि विद्यार्थी नई तकनीकों से परिचित हो सकें।
कार्यक्रम में डॉ. अंजली यादव ने आभार व्यक्त किया। अभिभावकों ने विद्यालय की व्यवस्थाओं की सराहना की।




टिप्पणियाँ (0)
कोई टिप्पणी नहीं। सबसे पहले टिप्पणी करें!
एक टिप्पणी लिखें
आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा। आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *