📊 विज्ञापन
अपने बिजनेस का विज्ञापन दें सिर्फ ₹50 में!
📊 विज्ञापन
अपने बिजनेस का विज्ञापन दें सिर्फ ₹50 में!
Home News भाजपा कार्यकर्ताओं ने ऐतिहासिक जीत पर मनाया जश्न, मिठाई वितरण व आतिशबाजी
उत्तर प्रदेश

भाजपा कार्यकर्ताओं ने ऐतिहासिक जीत पर मनाया जश्न, मिठाई वितरण व आतिशबाजी

| Etawah, Uttar Pradesh | May 04, 2026, 07:05 PM IST WhatsApp
भाजपा कार्यकर्ताओं ने ऐतिहासिक जीत पर मनाया जश्न, मिठाई वितरण व आतिशबाजी


जसवंतनगर/इटावा। पश्चिम बंगाल, असम व पुडुचेरी में मिली शानदार एवं ऐतिहासिक जीत के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी जसवंतनगर इकाई के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने बस स्टैंड चौराहे पर भव्य जश्न मनाया। ढोल-नगाड़ों की गूंज और उत्साह से भरे नारों के बीच कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर अपनी खुशी का इजहार किया और जमकर आतिशबाजी की।

इस अवसर पर वरिष्ठ नेता डॉ. राजबहादुर यादव ने कहा कि यह जीत जनता के अटूट विश्वास और पार्टी की जनकल्याणकारी नीतियों की जीत है। वहीं मण्डल अध्यक्ष अजय यादव बिन्दू ने कार्यकर्ताओं की मेहनत को इस सफलता का मुख्य आधार बताते हुए कहा कि पार्टी आगे भी इसी समर्पण के साथ जनता की सेवा करती रहेगी।

कार्यक्रम के दौरान पूरे क्षेत्र में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला। कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर इस जीत को ऐतिहासिक बताया और भविष्य में संगठन को और मजबूत बनाने का संकल्प लिया।

इस मौके पर भाजपा नेता संजय मिश्रा, गोविंद शर्मा, बटेश्वरी दयाल प्रजापति, राजेन्द्र चौहान, पुष्पेन्द्र अग्निहोत्री, अजय यादव टीडब्ल्यू, राजवीर चौहान, श्रेयस मिश्रा, अभिषेक शुक्ला, विवेक गुप्ता, ध्रुवेश तोमर, राजीव उपाध्याय, अनुरुद्ध दुबे, उमेश शाक्य, सुदीप प्रजापति, जयशिव बाल्मीकि, अनिल राजपूत, आशीष अग्निहोत्री, उमा सागर, कीर्ति भदौरिया, शशिकांत चौधरी, संजय चौहान, दीपक धाकरे, सुमित जोशी, मनीष गुप्ता, अजीत दिवाकर, पारस चौरसिया, हेमंत धाकरे, मनोज शुक्ला, नीलेश यादव, महेश पाल, आशीष गुप्ता, नवनीत शर्मा सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Rahul kumar

State Admin Uttar Pradesh , Etawah
View All Posts
State Admin Module - 1
Tags:
कोई टैग नहीं

टिप्पणियाँ (0)

कोई टिप्पणी नहीं। सबसे पहले टिप्पणी करें!

एक टिप्पणी लिखें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा। आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

विज्ञापन

जिला समाचार

संबंधित पोस्ट

📊 विज्ञापन
अपने बिजनेस का विज्ञापन दें सिर्फ ₹50 में!