किशोरी के फांसी लगाने से फैली सनसनी, मामला संदिग्ध
किशोरी के फांसी लगाने से फैली सनसनी, मामला संदिग्ध
प्रदीप सिंह चौहान
जसवंतनगर/इटावा। थाना बलरई क्षेत्र के एक गांव में 17 वर्षीय नाबालिग किशोरी ने संदिग्ध परिस्थितियों में ननिहाल में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार उक्त गांव निवासी किशोरी ने दोपहर करीब 2 बजे अपने घर के कमरे में सीलिंग फैन के कुंडे से साड़ी का फंदा बनाकर फांसी लगा ली। घटना के समय घर में केवल उसकी बुजुर्ग नानी राजेन्द्री देवी पत्नी ताहर सिंह मौजूद थीं। जब नानी कमरे में पहुंचीं तो किशोरी को फंदे पर लटका देख उनके होश उड़ गए। उन्होंने तुरंत परिजनों और आसपास के लोगों को सूचना दी।
सूचना पर उपनिरीक्षक शेर सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और किशोरी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने फोरेंसिक टीम को बुलाकर साक्ष्य जुटाए और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
थाना प्रभारी कृपाल सिंह के अनुसार प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, हालांकि वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा।
जिला समाचार
-
उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल ने मनाया शहीद दिवसMay 27, 2026 95 -
-
-
-
-
-
-
पांच माह की मासूम की मौत से सनसनी, पिता पर पटकने का आरोपMay 12, 2026 54 -
-
अपनी राय व्यक्त करें (कमेंट्स)
पाठकों की प्रतिक्रियाएं
अभी तक कोई टिप्पणी नहीं है। अपनी राय साझा करें!