ब्रेकिंग न्यूज़

भतौरा में बारिश का कहर, खेत बने तालाब; जनरेटर से पानी निकालने को मजबूर किसान

भतौरा में बारिश का कहर, खेत बने तालाब; जनरेटर से पानी निकालने को मजबूर किसान

भतौरा में बारिश का कहर, खेत बने तालाब; जनरेटर से पानी निकालने को मजबूर किसान


जसवंतनगर। तहसील क्षेत्र के गांव भतौरा में बारिश के बाद खेतों में पानी भर जाने से किसानों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। जलभराव के चलते खेतों में खड़ी फसलों पर संकट मंडरा रहा है। पानी निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण किसान अपने स्तर से खेतों से पानी निकालने में जुटे हुए हैं।


ग्रामीणों द्वारा जनरेटर की मदद से टुल्लू पंप चलाकर खेतों में जमा पानी को बाहर निकाला जा रहा है। इसका वीडियो भी सामने आया है, जिसमें किसान जनरेटर के माध्यम से टुल्लू पंप चलाकर खेतों से पानी निकालते दिखाई दे रहे हैं। किसानों का कहना है कि यदि खेतों में लंबे समय तक पानी जमा रहा तो फसलों के सड़ने और खराब होने की आशंका बढ़ जाएगी।


किसानों के मुताबिक बारिश के कारण पहले ही फसलों को नुकसान पहुंचा है। अब खेतों में लगातार पानी भरा रहने से नुकसान और बढ़ने की चिंता है। किसानों ने प्रशासन से तत्काल मौके पर राजस्व विभाग की टीम भेजकर फसलों और खेतों में हुए नुकसान का स्थलीय सर्वे कराने की मांग की है।


किसानों ने मांग की है कि नुकसान का आकलन कर पात्र प्रभावित किसानों को नियमानुसार उचित मुआवजा दिलाया जाए। साथ ही गांव में जल निकासी की स्थायी व्यवस्था कराने की भी मांग उठाई है, ताकि भविष्य में बारिश के दौरान खेतों में जलभराव की समस्या से किसानों को राहत मिल सके।

Ravita
Ravita
Reporter

Uttar Pradesh

Dainik dhamaka patrika

सभी पोस्ट देखें

अपनी राय व्यक्त करें (कमेंट्स)

पाठकों की प्रतिक्रियाएं

अभी तक कोई टिप्पणी नहीं है। अपनी राय साझा करें!


📆 महीने के अनुसार संग्रह