पुलिस ने धोखाधड़ी के मामले में वांछित महिला को किया गिरफ्तार
पुलिस ने धोखाधड़ी के मामले में वांछित महिला को किया गिरफ्तार
इटावा- पुलिस धोखाधड़ी एवं कूटरचित दस्तावेज तैयार करने के मामले में 1 वांछित अभियुक्ता को पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव के पर्यवेक्षण एवं अपर पुलिस अधीक्षक नगर बबीता सिंह के मार्गदर्शन एवं क्षेत्राधिकारी नगर अवनीश सिंह के नेतृत्व में थाना सिविल लाइन पुलिस द्वारा कार्यवाही की गयी वादी राकेश कुमार त्रिपाठी निवासी शक्ति नगर, थाना सिविल लाइन्स, द्वारा अभियुक्त प्रवीण कुमार गुप्ता एवं उसकी पत्नी दीपिका गुप्ता के विरुद्ध इलेक्ट्रिक व्हीकल कंपनी वेलेमो मोटोहब प्रा0लि0 स्थापित करने एवं पूर्व फर्म की देनदारियों का भुगतान करने के नाम पर कुल 23,33,941/- की धोखाधड़ी करने तथा कूटरचित दस्तावेज तैयार किए जाने के संबंध में थाना सिविल लाइन पर मु0अ0सं0 430/2022 धारा 420, 406 भादवि अभियोग पंजीकृत कराया था । वांछित अभियुक्त प्रवीण कुमार गुप्ता को गिरफ्तार को जेल भेजा जा चुका है।थाना सिविल लाइन पुलिस टीम थाना क्षेत्रान्तर्गत भ्रमणशील थी । इसी दौरान आपराधिक अभिसूचना प्राप्त हुयी कि मु0अ0सं0 430/2022 से सम्बन्धित वांछित अभियुक्ता दीपिका गुप्ता पत्नी प्रवीण कुमार गुप्ता को भोले सैय्यद थाना कोतवाली के पास से गिरफ्तार किया गया। पुलिस प्रभारी निरीक्षक कण्व कुमार मिश्रा थाना सिविल लाइन मय टीम द्वारा कार्यवाही की गई।
अपनी राय व्यक्त करें (कमेंट्स)
पाठकों की प्रतिक्रियाएं
अभी तक कोई टिप्पणी नहीं है। अपनी राय साझा करें!