प्रोजेक्ट अलंकार से बदलेगी जसोल इंटर कॉलेज की तस्वीर
प्रोजेक्ट अलंकार से बदलेगी जसोल इंटर कॉलेज की तस्वीर
प्रोजेक्ट अलंकार से बदलेगी जसोहन इंटर कॉलेज की तस्वीर।
जसवंतनगर/इटावा। प्रोजेक्ट अलंकार के तहत शुक्रवार को उपजिलाधिकारी अभिषेक प्रताप सिंह ने गोपाल कन्हैयालाल इंटर कॉलेज, जसोहन का निरीक्षण कर विकास कार्यों और शैक्षिक व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने विद्यालय परिसर का भ्रमण कर आधारभूत सुविधाओं, स्वच्छता व्यवस्था, कक्षाओं की स्थिति तथा प्रस्तावित निर्माण कार्यों की प्रगति का निरीक्षण किया।
एसडीएम ने बताया कि 25 वर्ष से अधिक पुराने भवन वाले विद्यालयों के कायाकल्प के लिए शासन से धनराशि स्वीकृत की गई है। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी निर्माण कार्य निर्धारित समय सीमा में गुणवत्ता और पारदर्शिता के साथ पूरे किए जाएं, ताकि छात्र-छात्राओं को बेहतर शैक्षिक वातावरण मिल सके।
उन्होंने बताया कि निर्माण कार्यों की निगरानी के लिए पांच सदस्यीय समिति गठित की गई है, जिसमें एसडीएम, तहसीलदार अभिजीत गौरव और तीन इंटर कॉलेजों के प्रधानाचार्य शामिल हैं। समिति नियमित रूप से कार्यों की समीक्षा करेगी।
निरीक्षण के दौरान विद्यालय प्रशासन को परिसर की साफ-सफाई, पेयजल, शौचालय एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं का समुचित रखरखाव सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। इस अवसर पर जाखन इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य सचिन यादव सहित विद्यालय का स्टाफ मौजूद रहा।
जिला समाचार
-
प्राथमिक विद्यालय मलाजनी में विधिक जागरूकता शिविर आयोजितAug 17, 2026 25 -
-
-
-
-
वन्यजीव संरक्षण एवं पशु क्रूरता विषय पर भाषण प्रतियोगिता आयोजित*Aug 11, 2026 41 -
-
-
-
अपनी राय व्यक्त करें (कमेंट्स)
पाठकों की प्रतिक्रियाएं
अभी तक कोई टिप्पणी नहीं है। अपनी राय साझा करें!