📊 विज्ञापन
अपने बिजनेस का विज्ञापन दें सिर्फ ₹50 में!
📊 विज्ञापन
अपने बिजनेस का विज्ञापन दें सिर्फ ₹50 में!
Home News तेज आवाज डीजे ने कराया बबाल,ईंट पत्थर चलने में एक गंभीर घायल
स्थानीय समाचार

तेज आवाज डीजे ने कराया बबाल,ईंट पत्थर चलने में एक गंभीर घायल

Pradeep Singh chauhan - Mar 27, 2026 05:47 AM IST 48 Views 0 0 Shares 0 Comments
तेज आवाज डीजे ने कराया बबाल,ईंट पत्थर चलने में एक गंभीर घायल

प्रदीप सिंह चौहान



जसवंतनगर/इटावा। सिसहाट में झंडा चढ़ाने के दौरान डीजे की तेज आवाज को लेकर दो वर्गों के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते यह कहासुनी हिंसक झड़प में बदल गई और दोनों पक्षों के बीच जमकर पत्थरबाजी होने लगी। घटना में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि कई अन्य लोगों को हल्की चोटें आई हैं।

घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें कुछ युवक एक व्यक्ति को जमीन पर गिराकर ईंटों से हमला करते नजर आ रहे हैं। 

                प्राप्त जानकारी के अनुसार एक समाज के लोग गांव स्थित सिसहाटनी देवी मंदिर पर झंडा चढ़ाने का कार्यक्रम कर रहे थे। इसी दौरान डीजे की तेज आवाज को लेकर दूसरे समाज के कुछ लोगों ने आपत्ति जताई और आवाज कम करने को कहा। इस बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच पहले कहासुनी हुई, जो जल्द ही विवाद का रूप लेती चली गई।

                   प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक विवाद बढ़ने पर दोनों ओर से ईंट-पत्थर चलने लगे। इसी दौरान गांव निवासी मुकेश कुमार (50) पुत्र किशन कुमार यादव, जो मंडी समिति से पल्लेदारी कर घर लौट रहे थे, घटनास्थल से गुजरते समय पत्थर की चपेट में आ गए। उनके सिर में ईंट लगने से वह गंभीर रूप से घायल होकर मौके पर ही गिर पड़े।

                    सूचना मिलने पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। फिलहाल उनका इलाज जारी है।

पुलिस मामले की जांच में जुटी है। 

Pradeep Singh chauhan

District Admin Uttar Pradesh , Etawah
View All Posts
Jarnilist
Tags:
कोई टैग नहीं

टिप्पणियाँ (0)

कोई टिप्पणी नहीं। सबसे पहले टिप्पणी करें!

एक टिप्पणी लिखें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा। आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

विज्ञापन

जिला समाचार

संबंधित पोस्ट

📊 विज्ञापन
अपने बिजनेस का विज्ञापन दें सिर्फ ₹50 में!