भंडारे के दौरान तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने व्यक्ति को रौंदा, हालत गंभीर
भंडारे के दौरान तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने व्यक्ति को रौंदा, हालत गंभीर
जसवंतनगर/इटावा। धरवार में नदी पुल के पास चल रहे भंडारे के दौरान एक हादसा हो गया। भंडारा बांट रहे 47 वर्षीय धर्मेन्द्र पुत्र प्रमोद निवासी धरवार को तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रैक्टर धरवार गांव की ओर से तेज गति से आकर बलरई की ओर जा रहा था जिसने अनियंत्रित होकर धर्मेन्द्र को कुचल दिया। ट्रैक्टर का अगला पहिया उनके ऊपर चढ़ गया, जिससे उनकी हालत बेहद गंभीर हो गई। सूचना पर पहुंचे उपनिरीक्षक यशवीर सिंह व कांस्टेबल प्रमोद कुमार ने घायल को 108 एम्बुलेंस से सीएचसी पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत नाजुक देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
ग्रामीण शैलेन्द्र कुमार ने बताया कि चालक लापरवाही से वाहन चला रहा था। गनीमत रही कि मौके पर मौजूद लोगों ने बच्चों को समय रहते हटा लिया, वरना बड़ा हादसा हो सकता था।
जिला समाचार
-
प्राथमिक विद्यालय मलाजनी में विधिक जागरूकता शिविर आयोजितAug 17, 2026 25 -
-
-
-
-
वन्यजीव संरक्षण एवं पशु क्रूरता विषय पर भाषण प्रतियोगिता आयोजित*Aug 11, 2026 41 -
-
-
-
अपनी राय व्यक्त करें (कमेंट्स)
पाठकों की प्रतिक्रियाएं
अभी तक कोई टिप्पणी नहीं है। अपनी राय साझा करें!