📊 विज्ञापन
अपने बिजनेस का विज्ञापन दें सिर्फ ₹50 में!
📊 विज्ञापन
अपने बिजनेस का विज्ञापन दें सिर्फ ₹50 में!
Home News ग्रीन डे पर बच्चों ने सीखे पर्यावरण संरक्षण के गुर,
स्थानीय समाचार

ग्रीन डे पर बच्चों ने सीखे पर्यावरण संरक्षण के गुर,

Pradeep Singh chauhan - Apr 25, 2026 07:57 AM IST 7 Views 0 0 Shares 0 Comments
ग्रीन डे पर बच्चों ने सीखे पर्यावरण संरक्षण के गुर,

प्रदीप सिंह चौहान 


      जसवंतनगर/इटावा। जैन बाजार स्थित संस्कार प्ले स्कूल में ग्रीन डे हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य नन्हे बच्चों में पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाना और उन्हें प्रकृति संरक्षण के प्रति प्रेरित करना रहा।

                  इस अवसर पर विद्यालय परिसर को हरे रंग की आकर्षक सजावट से सजाया गया। बच्चों को पेड़-पौधों के महत्व, हरित क्रांति और पर्यावरण संरक्षण की आवश्यकता के बारे में सरल तरीके से जानकारी दी गई। कार्यक्रम में बच्चों ने हरे रंग के परिधान पहनकर उत्साहपूर्वक भाग लिया और पर्यावरण से जुड़ी विभिन्न गतिविधियों में सहभागिता की।

                  विद्यालय के मैनेजर बृजेश यादव ने बच्चों को प्राकृतिक रंगों के उपयोग और उनके लाभों के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि बढ़ते प्रदूषण के दौर में पर्यावरण संरक्षण बेहद जरूरी है और इसकी शुरुआत बच्चों से ही होनी चाहिए।

                   कार्यक्रम के अंत में बच्चों को पेड़-पौधों की देखभाल, जल संरक्षण और स्वच्छता बनाए रखने का संदेश दिया गया। विद्यालय परिवार ने भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रम आयोजित करने का संकल्प लिया।

Pradeep Singh chauhan

District Admin Uttar Pradesh , Etawah
View All Posts
Jarnilist
Tags:
कोई टैग नहीं

टिप्पणियाँ (0)

कोई टिप्पणी नहीं। सबसे पहले टिप्पणी करें!

एक टिप्पणी लिखें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा। आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

विज्ञापन

जिला समाचार

संबंधित पोस्ट

📊 विज्ञापन
अपने बिजनेस का विज्ञापन दें सिर्फ ₹50 में!