प्रदीप सिंह चौहान
जसवंतनगर/इटावा। नगला विचू में जमीन के बंटवारे को लेकर दो सगे भाइयों के बीच शनिवार सुबह खूनी संघर्ष हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि एक भाई ने दूसरे को पीट-पीटकर धारदार हथियार से गंभीर रूप से घायल कर दिया।इस घटना से गांव में हड़कंप मच गया।
जानकारी के अनुसार सुबह करीब 8 बजे दोनों भाइयों के बीच करीब चार बीघा जमीन के बंटवारे को लेकर कहासुनी शुरू हुई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। इसमें 40 वर्षीय विशंभर सिंह पुत्र सूबेदार सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद परिजन घायल को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जसवंतनगर लेकर पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत नाजुक देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें सैफई मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।
ग्रामीणों का कहना है कि दोनों भाइयों के बीच जमीन को लेकर पहले भी विवाद होता रहा है। फिलहाल घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है।
पुलिस मामले की जानकारी जुटा रही है और तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की बात कही जा रही है।




टिप्पणियाँ (0)
कोई टिप्पणी नहीं। सबसे पहले टिप्पणी करें!
एक टिप्पणी लिखें
आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा। आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *