ब्रेकिंग न्यूज़

भूमि विवाद में मारपीट औऱ जातिसूचक गालियां देने का लगाया आरोप

भूमि विवाद में मारपीट औऱ जातिसूचक गालियां देने का लगाया आरोप

भूमि विवाद में मारपीट औऱ जातिसूचक गालियां देने का लगाया आरोप

जसवंतनगर/इटावा। थाना क्षेत्र में भू विवाद को लेकर मारपीट और जातिसूचक गालियां देने का मामला सामने आया है। पीड़ित पक्ष ने थाना पुलिस को तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, कटरा खूबचंद्र निवासी रुपेश खटीक पुत्र दिनेश बाबू खटीक ने बताया कि उनके पिता की सिसहाट क्षेत्र स्थित भूमि संख्या 1277/164 को लेकर कुछ दबंगों से विवाद चल रहा है। आरोप है कि इसी विवाद के चलते आरोपियों ने षड्यंत्रपूर्वक उनके पिता को तहसील परिसर में बुलाया, जहां पहले से मौजूद लोगों ने उन्हें घेर लिया और जमीन का बैनामा करने का दबाव बनाने लगे।  पीड़ित के अनुसार जब उनके पिता दिनेश ने दस्तावेजों पर हस्ताक्षर करने से इंकार किया तो आरोपियों ने जातिसूचक गालियां देते हुए उनके साथ मारपीट कर दी। बीच-बचाव करने पहुंचे रुपेश और उनके भाई के साथ भी गाली-गलौज कर धमकाया गया। मारपीट में उनके पिता को गंभीर चोटें आईं, वहीं जान से मारने की कोशिश का भी आरोप लगाया गया है।

घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक आरोपी फरार हो चुके थे। पीड़ित पक्ष का कहना है कि आरोपियों द्वारा लगातार फोन पर धमकियां दी जा रही हैं और खुद को भू-माफिया बताकर डराया जा रहा है  थानाध्यक्ष कमल भाटी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। यदि आरोप सही पाए गए तो दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। 

Pradeep Singh chauhan draggable=
Pradeep Singh chauhan
District Bureau Chief

Etawah, Uttar Pradesh

Jarnilist

सभी पोस्ट देखें

अपनी राय व्यक्त करें (कमेंट्स)

पाठकों की प्रतिक्रियाएं

अभी तक कोई टिप्पणी नहीं है। अपनी राय साझा करें!


जिला समाचार

📆 महीने के अनुसार संग्रह