ब्लॉक परिसर में रंगोली कार्यक्रम, महिलाओं ने दिखाई रचनात्मक प्रतिभा
ब्लॉक परिसर में रंगोली कार्यक्रम, महिलाओं ने दिखाई रचनात्मक प्रतिभा
जसवंतनगर। मॉडल सीएलएफ प्रगति संकुल संघ मलाजनी के तत्वावधान में ब्लॉक परिसर में रंगोली कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं एवं स्वयं सहायता समूह से जुड़ी सदस्यों की रचनात्मक प्रतिभा को प्रोत्साहित करना और उन्हें विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से आगे बढ़ने का अवसर प्रदान करना रहा।
कार्यक्रम का आयोजन बीएमएम प्रवीण एवं ज्योति रश्मि के निर्देशन में कराया गया। इस दौरान प्रतिभागियों ने रंग-बिरंगे रंगों और विभिन्न डिजाइनों का प्रयोग करते हुए आकर्षक रंगोलियां तैयार कीं। महिलाओं ने अपनी कल्पनाशीलता और हुनर का प्रदर्शन करते हुए पारंपरिक एवं आधुनिक डिजाइन की रंगोलियां बनाईं। रंगोलियों से सजा ब्लॉक परिसर देखते ही बन रहा था।
कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों में खासा उत्साह दिखाई दिया। महिलाओं ने पूरे उत्साह और लगन के साथ रंगोली तैयार की। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने प्रतिभागियों द्वारा बनाई गई रंगोलियों की सराहना की और उनके प्रयासों को प्रोत्साहित किया।
आयोजकों ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम महिलाओं को अपनी प्रतिभा सामने लाने के साथ-साथ आपसी सहयोग और सामूहिक भागीदारी की भावना को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। मॉडल सीएलएफ प्रगति संकुल संघ मलाजनी की ओर से आगे भी महिलाओं को विभिन्न रचनात्मक एवं जागरूकता गतिविधियों से जोड़ने का प्रयास जारी रखने की बात कही गई।
कार्यक्रम के समापन पर प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया गया और सफल आयोजन के लिए सभी सहयोगियों का आभार जताया गया।
अपनी राय व्यक्त करें (कमेंट्स)
पाठकों की प्रतिक्रियाएं
अभी तक कोई टिप्पणी नहीं है। अपनी राय साझा करें!