📊 विज्ञापन
अपने बिजनेस का विज्ञापन दें सिर्फ ₹50 में!
📊 विज्ञापन
अपने बिजनेस का विज्ञापन दें सिर्फ ₹50 में!
Home News चित्रकूट में रफ्तार का कहर जारी: अहिरी में तेज रफ्तार डंपर ने 55 वर्षीय रामभजन को रौंदा, मौके पर दर्दनाक मौत
अपराध

चित्रकूट में रफ्तार का कहर जारी: अहिरी में तेज रफ्तार डंपर ने 55 वर्षीय रामभजन को रौंदा, मौके पर दर्दनाक मौत

SK NISHAD - Feb 25, 2026 07:30 AM IST 147 Views 0 0 Shares 0 Comments
चित्रकूट में रफ्तार का कहर जारी: अहिरी में तेज रफ्तार डंपर ने 55 वर्षीय रामभजन को रौंदा, मौके पर दर्दनाक मौत

चित्रकूट। जनपद में तेज रफ्तार वाहनों का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामला अहिरी क्षेत्र का है, जहां शुक्रवार सुबह लगभग 5:00 बजे एक तेज रफ्तार डंपर ने 55 वर्षीय रामभजन को पीछे से कुचल दिया। हादसा इतना भीषण था कि मौके पर ही उनकी दर्दनाक मौत हो गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, रामभजन निवासी अहिरी सुबह शौच क्रिया के लिए घर से निकले थे। इसी दौरान अहिरी पेट्रोल पंप के पास प्रयागराज से कर्वी की ओर जा रहा एक तेज रफ्तार डंपर पीछे से आया और उन्हें रौंदते हुए फरार हो गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मृतक के शरीर के परखच्चे उड़ गए और घटनास्थल पर ही उनकी सांसें थम गईं।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों में आक्रोश फैल गया। ग्रामीणों ने सड़क सुरक्षा और तेज रफ्तार भारी वाहनों पर नियंत्रण की मांग की है। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची, शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई शुरू की गई और डंपर की तलाश के लिए आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

स्थानीय लोगों का कहना है कि सुबह के समय भारी वाहन तेज गति से गुजरते हैं, जिससे राहगीरों की जान जोखिम में रहती है। प्रशासन से मांग की जा रही है कि इस मार्ग पर स्पीड कंट्रोल के कड़े इंतजाम किए जाएं और नियमित चेकिंग अभियान चलाया जाए।

फिलहाल पुलिस फरार डंपर और उसके चालक की तलाश में जुटी है। घटना से मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

SK NISHAD

Founder & Editor-in-Chief Uttar Pradesh , Chitrakoot
View All Posts
My name is SK Nishad, the Founder of Dainik Dhamaka Patrika, a digital news platform dedicated to delivering accurate, reliable, and impactful news to the public. I am committed to responsible journalism and strive to highlight important issues with honesty, transparency, and integrity.

टिप्पणियाँ (0)

कोई टिप्पणी नहीं। सबसे पहले टिप्पणी करें!

एक टिप्पणी लिखें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा। आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

विज्ञापन

📊 विज्ञापन
अपने बिजनेस का विज्ञापन दें सिर्फ ₹50 में!