ब्रेकिंग न्यूज़

जसवंतनगर ब्लॉक में विद्यार्थी कृषक परीक्षण कार्यक्रम आयोजित जसवंतनगर। विकासखंड जसवंतनगर में कृषि विभाग के तत्वावधान में विद्यार्थी कृषक परीक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया

 गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों एवं ग्रामीण महिलाओं को कृषि की आधुनिक तकनीकों, उन्नत खेती और कृषि आधारित आजीविका के प्रति जागरूक करना रहा।

कार्यक्रम में समूह की महिलाओं के साथ आजीविका सखियों ने भी सहभागिता की। उपस्थित प्रतिभागियों को कृषि विभाग की विभिन्न योजनाओं, खेती में नई तकनीकों के प्रयोग तथा बेहतर उत्पादन के लिए अपनाई जाने वाली विधियों के संबंध में जानकारी दी गई।

कार्यक्रम के अतिथि जिला उपनिदेशक कृषि सतीश कुमार पांडेय के निर्देशानुसार कृषि विभाग की टीम द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान महिलाओं और आजीविका सखियों ने कृषि से जुड़ी जानकारियां प्राप्त कीं तथा अपनी समस्याओं एवं अनुभवों को अधिकारियों के समक्ष रखा।

अधिकारियों ने कहा कि किसानों और ग्रामीण महिलाओं को आधुनिक कृषि तकनीकों से जोड़कर उनकी आय बढ़ाने के प्रयास किए जा रहे हैं। ऐसे प्रशिक्षण एवं परीक्षण कार्यक्रमों के माध्यम से कृषि क्षेत्र में नई जानकारी को गांव-गांव तक पहुंचाने का काम किया जा रहा है। कार्यक्रम में कृषि विभाग से जुड़े कर्मचारी एवं अन्य प्रतिभागी मौजूद रहे।l

Ravita
Ravita
Reporter

Uttar Pradesh

Dainik dhamaka patrika

सभी पोस्ट देखें

अपनी राय व्यक्त करें (कमेंट्स)

पाठकों की प्रतिक्रियाएं

अभी तक कोई टिप्पणी नहीं है। अपनी राय साझा करें!

📆 महीने के अनुसार संग्रह